haryana map

हरियाणा में नए परिसीमन के बाद 13 लोकसभा और 117 विधानसभा क्षेत्र तय, जानिए पूरी सूची!

हरियाणा

हरियाणा में नए परिसीमन की प्रक्रिया के तहत 13 लोकसभा और 117 विधानसभा क्षेत्रों के नाम लगभग तय कर दिए गए हैं। इस नए बदलाव के तहत हर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत नौ विधानसभा क्षेत्र शामिल हो सकते हैं। यदि कुल विधानसभा क्षेत्रों की संख्या 126 तक पहुंचती है, तो एक अतिरिक्त लोकसभा सीट बनने की संभावना भी है। फिलहाल इन नामों पर मंथन जारी है, लेकिन संभावित नामों की सूची सामने आ चुकी है।

नए परिसीमन के तहत हरियाणा के 13 लोकसभा क्षेत्र और उनके अंतर्गत आने वाले विधानसभा क्षेत्र:

1. अंबाला लोकसभा (आरक्षित)

Whatsapp Channel Join

अंबाला कैंट, अंबाला सिटी, नारायणगढ़, मुलाना, शाहजादपुर, पंचकूला, कालका, सढौरा, बिलासपुर

2. कुरुक्षेत्र लोकसभा

शाहबाद, पिहोवा, थानेसर, कुरुक्षेत्र, लाडवा, यमुनानगर, जगाधरी, रादौर, इंद्री

3. करनाल लोकसभा

नीलोखेड़ी, करनाल, घरौंडा, असंध, तरावड़ी, निसिंग, पानीपत ग्रामीण, पानीपत सिटी, समालखा

4. कैथल लोकसभा

कैथल, गुहला, कलायत, पूंडरी, राजौंद, नरवाना, उकलाना, बरवाला, टोहाना

5. सिरसा लोकसभा (आरक्षित)

सिरसा, कालांवाली, डबवाली, गोरीवाला, रानियां, ऐलनाबाद, नाथूसरी चोपटा, फतेहाबाद, रतिया

6. हिसार लोकसभा

भट्टू मंडी, आदमपुर, अग्रोहा, हिसार, हिसार ग्रामीण, नलवा, बालसमंद, हांसी, नारनौंद

7. जींद लोकसभा

ऊचानां कलां, सफीदों, जुलाना, जींद, जींद ग्रामीण, कंडेला, इसराना, मडलाडा मंडी, लाखनमाजरा

8. सोनीपत लोकसभा

सोनीपत, गन्नौर, राई, खरखौदा, गोहाना, बरौदा, मुरथल, बढखालसा, गढ़ी सांपला

9. झज्जर लोकसभा (आरक्षित)

रोहतक, कलानौर, झज्जर, बेरी, बहादुरगढ़, बादली, मछरौली, गुरुग्राम, फरुखनगर

10. भिवानी लोकसभा

महम, भिवानी, बवानीखेड़ा, सिवानी मंडी, तौशाम, लोहारू, दादरी, बाढड़ा, कनीना

11. महेंद्रगढ़ लोकसभा

महेंद्रगढ़, नारनौल, नागल चौधरी, अटेली, कोसली, रेवाड़ी, बावल, धारूखेड़ा, पटौदी

12. मेवात लोकसभा

तावड़ू, नूंह, फिरोजपुर झिरका, पुन्हाना, पलवल, होडल, हथीन, मंदकौड़ा, सोहना

13. फरीदाबाद लोकसभा

फरीदाबाद, फरीदाबाद NIT, बड़खल, बल्लभगढ़, पृथला, तिंगांव, फरीदाबाद ग्रामीण, मोहणा, बादशाहपुर

एक और लोकसभा सीट की संभावना

यदि विधानसभा क्षेत्रों की संख्या 126 तक बढ़ती है, तो हरियाणा में 14वां लोकसभा क्षेत्र बनने की संभावना भी बनी हुई है। फिलहाल यह प्रस्तावित सूची चर्चा में है और अंतिम निर्णय निर्वाचन आयोग द्वारा किया जाएगा।

क्या बदलेगी हरियाणा की सियासी तस्वीर?

नए परिसीमन से हरियाणा की राजनीतिक गणित में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। कई पुराने विधानसभा क्षेत्र नए लोकसभा क्षेत्रों में समाहित हो सकते हैं, जिससे सियासी समीकरण प्रभावित हो सकते हैं।

अन्य खबरें