Health Tips: आंखें हमारे शरीर का एक ऐसा महत्वपूर्ण भाग है जिसकी बिना हम अपने जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकते। आंखें शरीर के सबसे नाजुक अंगों में से एक है। आजकल हम अपने अधिकतर काम कंप्यूटर, लैपटॉप, मोबाइल में करते है, जिसकी वजह से हमारी आंखे कमजोर हो जाती है और आंखो पर चश्मा लग जाता है।
आंखों की रोशनी को बनाए रखने और उसे बेहतर करने के लिए सही पोषण बहुत महत्वपूर्ण है। अपने आहार में हरी पत्तेदार सब्जियां, गाजर, मछली, नट्स, और खट्टे फल शामिल करना, जो विटामिन ए, सी, ई और ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होते हैं, ये पोषक तत्व आंखों की सेहत को बनाए रखते हैं। चलिए जानते हैं कि किन चीजों का सेवन करके आप अपनी आंखों से चश्मा उतार सकते हैं।
गाजर
गाजर में बीटा-कैरोटीन होता है, जो शरीर में विटामिन ए में परिवर्तित हो जाता है। विटामिन ए रेटिना के स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है और दृष्टि को बेहतर बनाता है। विटामिन ए रेटिना में रोड्स नामक कोशिकाओं को स्वस्थ रखने में मदद करता है, जो कम रोशनी में देखने में सहायक होते हैं।
पत्तेदार हरी सब्जियां
पालक, फूलगोभी, ब्रोकोली और सलाद जैसी पत्तेदार सब्जियां ल्यूटिन और जेक्सैंथिन से भरपूर होती हैं। यह एक एंटीऑक्सीडेंट है, जो मैक्युला को नुकसान से बचाते हैं जो साफ और तेज दृष्टि के लिए जिम्मेदार होते हैं।
खट्टे फल
खट्टे फल आंखों के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। ये फल विटामिन C और अन्य एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं, जो आंखों की सेहत को बनाए रखने और उन्हें विभिन्न समस्याओं से बचाने में मदद करते हैं। संतरा, नींबू, और अंगूर जैसे फलों में विटामिन सी होता है, जो एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है। विटामिन सी आंखों की रक्त वाहिकाओं को स्वस्थ रखता है और मोतियाबिंद के विकास को धीमा कर सकता है।
कीवी
कीवी एक ऐसा फल है जो कि आपके आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करता है। कीवी में पिगमेंट जेक्सैंथिन और ल्यूटिन होते हैं जो कि एक प्रकार से आई विटामिन हैं। इसके अलावा इसमें कुछ ऐसे एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो समय के साथ आंखों को होने वाले नुकसानों से भी बचाता है। इससे हमारे रेटिना को नुकसान नहीं होता और हम मोतियाबिंद जैसी बीमारियों से बच सकते हैं।
आड़ू
आड़ू का सेवन आंखों की हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसमें बीटा कैरोटीन पाया जाता है। इसके अलावा आड़ू में फाइबर, विटामिन सी, जिंक, कॉपर जैसे पोषक तत्त्वों भी होते हैं, जो आंखों के रेटिना के लिए अच्छा होता है।
नट्स और बीन्स
नट्स में ओमेगा-3 फैटी एसिड और विटामिन ई का एक बड़ा स्रोत हैं और इनके नियमित सेवन आंखों को नुकसान से बचाने में मदद मिल सकती है। इसके लिए आप मूंगफली, काजू और सभी तरह की दाल का सेवन कर सकते हैं।