Haryana में नए कैबिनेट का विस्तार होने के कुछ घंटों बाद ही नवनियुक्त मंत्री पूरी फोम में नजर आने लगे हैं। नवनियुक्त परिवहन मंत्री असीम गोयल ने चंडीगढ़ में कैबिनेट की बैठक में शामिल होने के लिए रोडवेज बस में सफर किया। परिवहन मंत्री असीम गोयल रोडवेज बस से सफर कर अंबाला से चंडीगढ़ पहुंचे। इस दौरान मंत्री असीम गोयल ने रोडवेज में सुधार को लेकर यात्रियों से बातचीत भी की। उनके रोडवेज बस में सफर करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें परिवहन मंत्री असीम गोयल यात्रियों के साथ बातचीत कर उनसे फीडबैक लेते नजर आ रहे हैं।
गौरतलब है कि आज शनिवार को चंडीगढ़ में हरियाणा कैबिनेट की बैठक होने जा रही है। यह बैठक नए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में होगी। बता दें कि देर रात मंत्रियों को विभाग के बंटवारे के बाद यह कैबिनेट की पहली बैठक होगी। जिसमें लोकसभा चुनाव और भाजपा की आगामी रणनीति को लेकर चर्चाएं की जा सकती हैं। मंत्रिमंडल विस्तार के बाद राज्यमंत्री असीम गोयल को परिवहन एवं महिला बाल विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है।

परिवहन मंत्री असीम गोयल ने अंबाला शहर से चंडीगढ़ जा रही HR68 GV 8331 नंबर की रोडवेज बस में चंडीगढ़ तक सफर किया। सबसे पहले उन्होंने स्टाफ के सभी सदस्यों की टिकट कटवाई। इसके बाद यात्रियों, बस ड्राइवर और कंडक्टर से बातचीत कर व्यवस्थाओं को लेकर खामियों के बारे में जानकारी ली। इस दौरान असीम गोयल ने बस में लगे फर्स्ट एड बॉक्स की भी जांच की।

-
फुकरा इंसान जीतेगा या सिस्टम ले जाएगा ट्रॉफी, जानिए कौन बनेगा बिग बॉस ओटीटी 2 का विनर
-
युवक ने नाबालिग लड़की को भगाया, पुलिस ने 3 घंटे तक नहीं की शिकायत दर्ज, ग्रामिणों ने किया हाईवे जाम
-
कुश्ती खिलाड़ी मांशी अहलावत और पूजा गहलावत का एशियन गेम में हुआ सिलेक्शन
-
मुख्यमंत्री उड़न दस्ता ने बरामद की 2 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की नकली सिगरेट
-
बस स्टैंड के पास हुई फायरिंग के 3 आरोपी गिरफ्तार
-
इस विधायक के घर एक बार फिर पड़ी रेड, खंगाले जा रहे रिकॉर्ड
-
टोल देने को लेकर हुआ विवाद, हवा में लहराती तलवार देख टोल कर्मचारी अपने बूथ छोड़कर हुए फरार
-
चार मोटरसाईकिल चोरों से पुलिस ने 6 वाहन किए जब्त
-
चंडीगढ़ हाई कोर्ट में पहुंचा प्रतिमा विवाद, क्यों ना प्रतिमाओं के अनावरण पर रोक लगा दें – हाई कोर्ट
-
4 महीने के बेटे की मां दहेज़ की भेंट चढ़ी, फांसी के फंदे पर लटका मिला शव