Haryana में नए कैबिनेट का विस्तार होने के कुछ घंटों बाद ही नवनियुक्त मंत्री पूरी फोम में नजर आने लगे हैं। नवनियुक्त परिवहन मंत्री असीम गोयल ने चंडीगढ़ में कैबिनेट की बैठक में शामिल होने के लिए रोडवेज बस में सफर किया। परिवहन मंत्री असीम गोयल रोडवेज बस से सफर कर अंबाला से चंडीगढ़ पहुंचे। इस दौरान मंत्री असीम गोयल ने रोडवेज में सुधार को लेकर यात्रियों से बातचीत भी की। उनके रोडवेज बस में सफर करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें परिवहन मंत्री असीम गोयल यात्रियों के साथ बातचीत कर उनसे फीडबैक लेते नजर आ रहे हैं।
गौरतलब है कि आज शनिवार को चंडीगढ़ में हरियाणा कैबिनेट की बैठक होने जा रही है। यह बैठक नए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में होगी। बता दें कि देर रात मंत्रियों को विभाग के बंटवारे के बाद यह कैबिनेट की पहली बैठक होगी। जिसमें लोकसभा चुनाव और भाजपा की आगामी रणनीति को लेकर चर्चाएं की जा सकती हैं। मंत्रिमंडल विस्तार के बाद राज्यमंत्री असीम गोयल को परिवहन एवं महिला बाल विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है।

परिवहन मंत्री असीम गोयल ने अंबाला शहर से चंडीगढ़ जा रही HR68 GV 8331 नंबर की रोडवेज बस में चंडीगढ़ तक सफर किया। सबसे पहले उन्होंने स्टाफ के सभी सदस्यों की टिकट कटवाई। इसके बाद यात्रियों, बस ड्राइवर और कंडक्टर से बातचीत कर व्यवस्थाओं को लेकर खामियों के बारे में जानकारी ली। इस दौरान असीम गोयल ने बस में लगे फर्स्ट एड बॉक्स की भी जांच की।

-
ITR TAX PAYER: जानिए बॉलीवुड के सबसे बड़े टैक्स पेयर एक्टर्स के नाम, चुकाते हैं करोड़ों का टैक्स
-
क्या दिल्ली में बाढ़ के लिए हरियाणा सरकार है जिम्मेदार? जानिए इस वायरल वीडियो की सच्चाई
-
पानीपत में यमुना ने ढाया कहर, 200 मीटर ज़मीन यमुना में समाई, दर्जनों गांव हुए प्रभावित, सैंकड़ों गायें पानी में फंसी
-
India’s Richest Beggar: जानिए कौन है भारत का सबसे रईस भिखारी, मुंबई के पॉश इलाके में है 1 करोड़ का फ्लैट
-
यशपाल शर्मा: ऐसा अभिनेता जिसने छोड़ दिया बॉलीवुड और हरियाणवी सिनेमा को दिलाई नई पहचान
-
अंबाला उपचुनाव: पंच पद के लिए डंगेरिया और बहलौली में होगा 9 जुलाई को उपचुनाव
-
सुषमा स्वराज: पढ़िए कॉलेज की छात्रा नेता से विदेश मंत्री बनने तक का सफर
-
अनिल विज: पढ़िए एसबीआई में नौकरी छोड़ कैसे बने राजनीतिक गलियारों के ‘गब्बर’
-
नए संसद भवन में पहली बार 20 जुलाई को बैठेंगे सभी दलों के सांसद, सरकार ने की मानसून सत्र की घोषणा
-
‘आदिपुरुष’ में सीता पर नया विवाद, फिल्म मेकर्स को हटाना पड़ा डायलाॅग

