Haryana में नए कैबिनेट का विस्तार होने के कुछ घंटों बाद ही नवनियुक्त मंत्री पूरी फोम में नजर आने लगे हैं। नवनियुक्त परिवहन मंत्री असीम गोयल ने चंडीगढ़ में कैबिनेट की बैठक में शामिल होने के लिए रोडवेज बस में सफर किया। परिवहन मंत्री असीम गोयल रोडवेज बस से सफर कर अंबाला से चंडीगढ़ पहुंचे। इस दौरान मंत्री असीम गोयल ने रोडवेज में सुधार को लेकर यात्रियों से बातचीत भी की। उनके रोडवेज बस में सफर करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें परिवहन मंत्री असीम गोयल यात्रियों के साथ बातचीत कर उनसे फीडबैक लेते नजर आ रहे हैं।
गौरतलब है कि आज शनिवार को चंडीगढ़ में हरियाणा कैबिनेट की बैठक होने जा रही है। यह बैठक नए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में होगी। बता दें कि देर रात मंत्रियों को विभाग के बंटवारे के बाद यह कैबिनेट की पहली बैठक होगी। जिसमें लोकसभा चुनाव और भाजपा की आगामी रणनीति को लेकर चर्चाएं की जा सकती हैं। मंत्रिमंडल विस्तार के बाद राज्यमंत्री असीम गोयल को परिवहन एवं महिला बाल विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है।

परिवहन मंत्री असीम गोयल ने अंबाला शहर से चंडीगढ़ जा रही HR68 GV 8331 नंबर की रोडवेज बस में चंडीगढ़ तक सफर किया। सबसे पहले उन्होंने स्टाफ के सभी सदस्यों की टिकट कटवाई। इसके बाद यात्रियों, बस ड्राइवर और कंडक्टर से बातचीत कर व्यवस्थाओं को लेकर खामियों के बारे में जानकारी ली। इस दौरान असीम गोयल ने बस में लगे फर्स्ट एड बॉक्स की भी जांच की।

-
साहब हाथ जोड़ती हूं, हमारा घर मत उजाड़ो… फिर भी नहीं माने अफसर और…
-
राजकुमार राव : मां के कहने पर इस ऐक्टर ने बदला अपना नाम, हाॅरर काॅमेडी फिल्म ने बनाया स्टार
-
रणदीप हुड्डा : डाॅक्टर, इंजीनियर परिवार से निकले इस ऐक्टर ने ठेठ हरियाणवी अंदाज से बनाई अपनी पहचान
-
बिपरजाॅय का हरियाणा इफेक्ट, येलो अलर्ट के बीच मौसम हुआ सुहाना
-
जूही चावला: ऐक्टिंग ही नहीं, क्रिकेट में भी है इस ऐक्ट्रेस का अच्छा खासा दखल, किंग खान हैं पार्टनर
-
गीत और हनुमान चालीसा पाठ के साथ संपन्न हुआ गीता परिवार का बाल संस्कार शिविर
-
विश्व शांति के संदेश के साथ संपन्न हुई पीस वाॅक
-
जेल से बाहर निकलते ही गुरनाम सिंह चढूनी ने बताया किसे बनना चाहिए हरियाणा का सीएम
-
कपिल देव : दाऊद को बाहर का रास्ता दिखाने वाले इस क्रिकेटर के रिकाॅर्ड को आज तक कोई तोड़ नहीं पाया
-
बृजभूषण सिंह और महिला खिलाड़ियों के यौन शोषण मामले से जुड़ी 8 जरूरी बातें

