Haryana में नए कैबिनेट का विस्तार होने के कुछ घंटों बाद ही नवनियुक्त मंत्री पूरी फोम में नजर आने लगे हैं। नवनियुक्त परिवहन मंत्री असीम गोयल ने चंडीगढ़ में कैबिनेट की बैठक में शामिल होने के लिए रोडवेज बस में सफर किया। परिवहन मंत्री असीम गोयल रोडवेज बस से सफर कर अंबाला से चंडीगढ़ पहुंचे। इस दौरान मंत्री असीम गोयल ने रोडवेज में सुधार को लेकर यात्रियों से बातचीत भी की। उनके रोडवेज बस में सफर करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें परिवहन मंत्री असीम गोयल यात्रियों के साथ बातचीत कर उनसे फीडबैक लेते नजर आ रहे हैं।
गौरतलब है कि आज शनिवार को चंडीगढ़ में हरियाणा कैबिनेट की बैठक होने जा रही है। यह बैठक नए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में होगी। बता दें कि देर रात मंत्रियों को विभाग के बंटवारे के बाद यह कैबिनेट की पहली बैठक होगी। जिसमें लोकसभा चुनाव और भाजपा की आगामी रणनीति को लेकर चर्चाएं की जा सकती हैं। मंत्रिमंडल विस्तार के बाद राज्यमंत्री असीम गोयल को परिवहन एवं महिला बाल विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है।

परिवहन मंत्री असीम गोयल ने अंबाला शहर से चंडीगढ़ जा रही HR68 GV 8331 नंबर की रोडवेज बस में चंडीगढ़ तक सफर किया। सबसे पहले उन्होंने स्टाफ के सभी सदस्यों की टिकट कटवाई। इसके बाद यात्रियों, बस ड्राइवर और कंडक्टर से बातचीत कर व्यवस्थाओं को लेकर खामियों के बारे में जानकारी ली। इस दौरान असीम गोयल ने बस में लगे फर्स्ट एड बॉक्स की भी जांच की।

-

रिश्वतखोरी में फंसी खाकी हरियाणा में हेड कॉन्स्टेबल 5 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
-

मनीषा की मौत पर पंचायत का पक्का मोर्चा, इंसाफ तक रुकेगा अंतिम संस्कार, गांव की एंट्री बंद
-

समालखा की गलियों में खतरा, रेखा संजय गोयल ने सड़क लाइटें ठीक करवाने की सिफारिश की
-

हरियाणा बीजेपी की अहम बैठक प्रदेश अध्यक्ष और मंत्रीगण के साथ बैठक में तय हुई अगली रणनीति
-

BREAKING: हरियाणा में CWC की नई लिस्ट जारी
-

पलभर की लापरवाही बनी मौत का सबब, हरियाणा में दो भाई आए ट्रेन की चपेट में
-

एल्विश के पिता का बड़ा बयान बोले प्रिंस नरूला हथियार लेकर आया था गुरुग्राम
-

मनीषा केस में खापों का बड़ा ऐलान: सर्वखाप महापंचायत में कहा बेटी मनीषा के लिए हर कदम उठाएंगे
-

हरियाणा में एयर इंडिया कर्मी की पत्नी ने किया सुसाइड, ग्राइंडर से गला काटकर दी जान
-

हरियाणा के सस्पेंड तहसीलदार और उनके रिश्तेदार की मौ*त, ट्रक ने मारी टक्कर

