Haryana में नए कैबिनेट का विस्तार होने के कुछ घंटों बाद ही नवनियुक्त मंत्री पूरी फोम में नजर आने लगे हैं। नवनियुक्त परिवहन मंत्री असीम गोयल ने चंडीगढ़ में कैबिनेट की बैठक में शामिल होने के लिए रोडवेज बस में सफर किया। परिवहन मंत्री असीम गोयल रोडवेज बस से सफर कर अंबाला से चंडीगढ़ पहुंचे। इस दौरान मंत्री असीम गोयल ने रोडवेज में सुधार को लेकर यात्रियों से बातचीत भी की। उनके रोडवेज बस में सफर करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें परिवहन मंत्री असीम गोयल यात्रियों के साथ बातचीत कर उनसे फीडबैक लेते नजर आ रहे हैं।
गौरतलब है कि आज शनिवार को चंडीगढ़ में हरियाणा कैबिनेट की बैठक होने जा रही है। यह बैठक नए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में होगी। बता दें कि देर रात मंत्रियों को विभाग के बंटवारे के बाद यह कैबिनेट की पहली बैठक होगी। जिसमें लोकसभा चुनाव और भाजपा की आगामी रणनीति को लेकर चर्चाएं की जा सकती हैं। मंत्रिमंडल विस्तार के बाद राज्यमंत्री असीम गोयल को परिवहन एवं महिला बाल विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है।

परिवहन मंत्री असीम गोयल ने अंबाला शहर से चंडीगढ़ जा रही HR68 GV 8331 नंबर की रोडवेज बस में चंडीगढ़ तक सफर किया। सबसे पहले उन्होंने स्टाफ के सभी सदस्यों की टिकट कटवाई। इसके बाद यात्रियों, बस ड्राइवर और कंडक्टर से बातचीत कर व्यवस्थाओं को लेकर खामियों के बारे में जानकारी ली। इस दौरान असीम गोयल ने बस में लगे फर्स्ट एड बॉक्स की भी जांच की।

-

हरियाणा में झाड़ियों में मिला नाबालिग लड़की का शव गला रेतकर की गई हत्या
-

BREAKING: फर्जी प्रमाण पत्र से जीती चुनाव! हरियाणा BJP की चेयरमैन पर हुई FIR
-

हरियाणा सरकार ने मनीषा मर्डर केस सौंपा CBI को
-

उपराष्ट्रपति की दौड़, दक्षिण भारत के दो दिग्गज आमने-सामने
-

क्या आप सचमे क्रीम खा रहे हैं या क्रीम के नाम पे केमिकल?
-

हरियाणा में आम आदमी पार्टी ने नए स्टेट ऑफिस बियरर्स की घोषणा की
-

हरियाणा में IAS अफसरों के बड़े तबादले, तीन जिला उपायुक्त बदले
-

एशिया कप 2025 के लिए भारतीय की टीम ऐलान, कई बड़े चेहरे बाहर
-

समालखा के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी और कोच सागर ने बच्चों को सिखाई मार्शल आर्ट्स और डांस की बारीकियां
-
हरियाणा में पोल्ट्री फार्म पर पति ने बेरहमी से की पत्नी की हत्या, पति बेटी संग फरार

