Haryana में नए कैबिनेट का विस्तार होने के कुछ घंटों बाद ही नवनियुक्त मंत्री पूरी फोम में नजर आने लगे हैं। नवनियुक्त परिवहन मंत्री असीम गोयल ने चंडीगढ़ में कैबिनेट की बैठक में शामिल होने के लिए रोडवेज बस में सफर किया। परिवहन मंत्री असीम गोयल रोडवेज बस से सफर कर अंबाला से चंडीगढ़ पहुंचे। इस दौरान मंत्री असीम गोयल ने रोडवेज में सुधार को लेकर यात्रियों से बातचीत भी की। उनके रोडवेज बस में सफर करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें परिवहन मंत्री असीम गोयल यात्रियों के साथ बातचीत कर उनसे फीडबैक लेते नजर आ रहे हैं।
गौरतलब है कि आज शनिवार को चंडीगढ़ में हरियाणा कैबिनेट की बैठक होने जा रही है। यह बैठक नए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में होगी। बता दें कि देर रात मंत्रियों को विभाग के बंटवारे के बाद यह कैबिनेट की पहली बैठक होगी। जिसमें लोकसभा चुनाव और भाजपा की आगामी रणनीति को लेकर चर्चाएं की जा सकती हैं। मंत्रिमंडल विस्तार के बाद राज्यमंत्री असीम गोयल को परिवहन एवं महिला बाल विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है।

परिवहन मंत्री असीम गोयल ने अंबाला शहर से चंडीगढ़ जा रही HR68 GV 8331 नंबर की रोडवेज बस में चंडीगढ़ तक सफर किया। सबसे पहले उन्होंने स्टाफ के सभी सदस्यों की टिकट कटवाई। इसके बाद यात्रियों, बस ड्राइवर और कंडक्टर से बातचीत कर व्यवस्थाओं को लेकर खामियों के बारे में जानकारी ली। इस दौरान असीम गोयल ने बस में लगे फर्स्ट एड बॉक्स की भी जांच की।

-

पानीपत पुलिस का बड़ा अभियान – फैक्ट्री वर्करों को मिली नशा मुक्त रहने की सीख
-

करनाल हत्याकांड: नाबालिग बहन की हत्या में सगे भाई पर शक, पुलिस जांच में चौंकाने वाले खुलासे
-

बिहार में राहुल गांधी की यात्रा, लेकिन हरियाणा नंबर की SUV बनी सबसे बड़ी चर्चा
-

यमुना के खौफ से हरियाणा में 200 घरों पे लगे ताले, करीब 2000 लोगों ने छोड़ा घर
-

हरियाणा में STF और बदमाशों की मुठभेड़ में इंस्पेक्टर को लगी गोली, गंभीर रूप से घायल
-

BREAKING: मनीषा की मौत का राज़ अब AIIMS खोलेगा, तीसरी बार पोस्टमॉर्टम आज, बॉडी दिल्ली रवाना
-

BREAKING: दिल्ली CM रेखा गुप्ता को सरेआम युवक ने मारा थप्पड़
-

हरियाणा में कैंटर और पिकअप की भीषण टक्कर, 5 की मौत, 30 से ज्यादा गंभीर
-

पुलिस मुठभेड़ में हरियाणा के कुख्यात बदमाश को लगी गोली, गिरफ्तार


