Minister Aseem Goyal

Haryana : परिवहन मंत्री बनते ही Aseem Goyal का एक्शन : Roadways Bus से पहुंचे Chandigarh, यात्रियों और स्टाफ से बातचीत कर मांगे सुझाव

अंबाला

Haryana में नए कैबिनेट का विस्तार होने के कुछ घंटों बाद ही नवनियुक्त मंत्री पूरी फोम में नजर आने लगे हैं। नवनियुक्त परिवहन मंत्री असीम गोयल ने चंडीगढ़ में कैबिनेट की बैठक में शामिल होने के लिए रोडवेज बस में सफर किया। परिवहन मंत्री असीम गोयल रोडवेज बस से सफर कर अंबाला से चंडीगढ़ पहुंचे। इस दौरान मंत्री असीम गोयल ने रोडवेज में सुधार को लेकर यात्रियों से बातचीत भी की। उनके रोडवेज बस में सफर करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें परिवहन मंत्री असीम गोयल यात्रियों के साथ बातचीत कर उनसे फीडबैक लेते नजर आ रहे हैं।

गौरतलब है कि आज शनिवार को चंडीगढ़ में हरियाणा कैबिनेट की बैठक होने जा रही है। यह बैठक नए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में होगी। बता दें कि देर रात मंत्रियों को विभाग के बंटवारे के बाद यह कैबिनेट की पहली बैठक होगी। जिसमें लोकसभा चुनाव और भाजपा की आगामी रणनीति को लेकर चर्चाएं की जा सकती हैं। मंत्रिमंडल विस्तार के बाद राज्यमंत्री असीम गोयल को परिवहन एवं महिला बाल विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है।

असीम 1

परिवहन मंत्री असीम गोयल ने अंबाला शहर से चंडीगढ़ जा रही HR68 GV 8331 नंबर की रोडवेज बस में चंडीगढ़ तक सफर किया। सबसे पहले उन्होंने स्टाफ के सभी सदस्यों की टिकट कटवाई। इसके बाद यात्रियों, बस ड्राइवर और कंडक्टर से बातचीत कर व्यवस्थाओं को लेकर खामियों के बारे में जानकारी ली। इस दौरान असीम गोयल ने बस में लगे फर्स्ट एड बॉक्स की भी जांच की।

Whatsapp Channel Join

रोडवेज 0

  • weather 23 4

    पुराने झगड़े ने लिए युवक के प्राण, हरियाणा में युवक की चाकू घोंपकर निर्मम हत्या

  • weather 22 8

    मंच पर मंत्री हुए भावुक, बोले मेरे बाद याद रखोगे कि नरबीर कुछ करके गया

  • weather 19 9

    AIIMS में मनीषा का दो घंटे तक चला पोस्टमॉर्टम, अंतिम संस्कार की तैयारी

  • weather 18 4

    संजय-रेखा की मेहनत रंग लाई, टूटा पोल और नंगी तारों की समस्या दूर

  • weather 17 4

    महिला CM पर हमले से गुस्सा फूटा, गुरुद्वारा कमेटी ने कहा- शर्मनाक और निंदनीय

  • weather 16 5

    हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला: पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा पुलिस भर्ती में 20% आरक्षण

  • weather 15 6

    मनीषा केस: पानीपत में सेना का फ्लैग मार्च, बाजार से बस अड्डे तक दिखी सख्ती

  • weather 14 7

    हरियाणा में लंच ब्रेक में खेल रही छात्रा की अचानक मौत, स्कूल में मचा हड़कंप

  • weather 65

    हरियाणा में युवक ने PM मोदी, राहुल गाँधी और CM सैनी का नाम लेके चलाई गोलियां, गिरफ्तार

  • weather 8 8

    मनीषा मर्डर केस में लीगल एक्सपर्ट का बड़ा दावा, बोले फैक्ट्स छिपाए जा रहे हैं