Minister Aseem Goyal

Haryana : परिवहन मंत्री बनते ही Aseem Goyal का एक्शन : Roadways Bus से पहुंचे Chandigarh, यात्रियों और स्टाफ से बातचीत कर मांगे सुझाव

अंबाला

Haryana में नए कैबिनेट का विस्तार होने के कुछ घंटों बाद ही नवनियुक्त मंत्री पूरी फोम में नजर आने लगे हैं। नवनियुक्त परिवहन मंत्री असीम गोयल ने चंडीगढ़ में कैबिनेट की बैठक में शामिल होने के लिए रोडवेज बस में सफर किया। परिवहन मंत्री असीम गोयल रोडवेज बस से सफर कर अंबाला से चंडीगढ़ पहुंचे। इस दौरान मंत्री असीम गोयल ने रोडवेज में सुधार को लेकर यात्रियों से बातचीत भी की। उनके रोडवेज बस में सफर करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें परिवहन मंत्री असीम गोयल यात्रियों के साथ बातचीत कर उनसे फीडबैक लेते नजर आ रहे हैं।

गौरतलब है कि आज शनिवार को चंडीगढ़ में हरियाणा कैबिनेट की बैठक होने जा रही है। यह बैठक नए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में होगी। बता दें कि देर रात मंत्रियों को विभाग के बंटवारे के बाद यह कैबिनेट की पहली बैठक होगी। जिसमें लोकसभा चुनाव और भाजपा की आगामी रणनीति को लेकर चर्चाएं की जा सकती हैं। मंत्रिमंडल विस्तार के बाद राज्यमंत्री असीम गोयल को परिवहन एवं महिला बाल विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है।

असीम 1

परिवहन मंत्री असीम गोयल ने अंबाला शहर से चंडीगढ़ जा रही HR68 GV 8331 नंबर की रोडवेज बस में चंडीगढ़ तक सफर किया। सबसे पहले उन्होंने स्टाफ के सभी सदस्यों की टिकट कटवाई। इसके बाद यात्रियों, बस ड्राइवर और कंडक्टर से बातचीत कर व्यवस्थाओं को लेकर खामियों के बारे में जानकारी ली। इस दौरान असीम गोयल ने बस में लगे फर्स्ट एड बॉक्स की भी जांच की।

Whatsapp Channel Join

रोडवेज 0

  • हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र 22 अगस्त से

    हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र 22 अगस्त से, भिवानी मनीषा केस से लेकर जलभराव तक, विपक्ष घेरने को तैयार

  • हिमाचल में रोबोटिक सर्जरी की शुरुआत चार मरीजों का ऑपरेशन 61

    हरियाणा में तीन BJP नेताओं पर FIR, पढ़ें पूरी खबर

  • हिमाचल में रोबोटिक सर्जरी की शुरुआत चार मरीजों का ऑपरेशन 60

    HKRN कर्मियों पर संकट: 5 साल से कम सेवा अनुभव वालों की छंटनी शुरू

  • हिमाचल में रोबोटिक सर्जरी की शुरुआत चार मरीजों का ऑपरेशन 57

    हरियाणा में पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, इंस्पेक्टर अनिल को लगी गोली

  • हिमाचल में रोबोटिक सर्जरी की शुरुआत चार मरीजों का ऑपरेशन 56

    Live: मनीषा का अंतिम संस्कार,भाई ने दी मुखाग्नि

  • horoscope.jpg ct 2

    आज का राशिफल: कर्क-सिंह को करियर में चुनौतियां, मकर को खुशखबरी

  • weather 30 3

    टॉप जॉब्स अलर्ट: बैंक और BEML में आवेदन का मौका, जानें डिटेल्स

  • weather 29 5

    भारती सिंह ने खोले अपने दर्द के राज, कहा माँ मुझे जन्म नहीं देना चाहती थी

  • weather 27 5

    मनीषा हत्याकांड में बिश्नोई गैंग की चेतावनी, कहा कातिल को हम उतारेंगे मौत के घाट

  • weather 25 6

    मनीषा का अंतिम संस्कार कल सुबह 8 बजे, CBI जांच पर परिवार की सहमति