Haryana में नए कैबिनेट का विस्तार होने के कुछ घंटों बाद ही नवनियुक्त मंत्री पूरी फोम में नजर आने लगे हैं। नवनियुक्त परिवहन मंत्री असीम गोयल ने चंडीगढ़ में कैबिनेट की बैठक में शामिल होने के लिए रोडवेज बस में सफर किया। परिवहन मंत्री असीम गोयल रोडवेज बस से सफर कर अंबाला से चंडीगढ़ पहुंचे। इस दौरान मंत्री असीम गोयल ने रोडवेज में सुधार को लेकर यात्रियों से बातचीत भी की। उनके रोडवेज बस में सफर करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें परिवहन मंत्री असीम गोयल यात्रियों के साथ बातचीत कर उनसे फीडबैक लेते नजर आ रहे हैं।
गौरतलब है कि आज शनिवार को चंडीगढ़ में हरियाणा कैबिनेट की बैठक होने जा रही है। यह बैठक नए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में होगी। बता दें कि देर रात मंत्रियों को विभाग के बंटवारे के बाद यह कैबिनेट की पहली बैठक होगी। जिसमें लोकसभा चुनाव और भाजपा की आगामी रणनीति को लेकर चर्चाएं की जा सकती हैं। मंत्रिमंडल विस्तार के बाद राज्यमंत्री असीम गोयल को परिवहन एवं महिला बाल विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है।

परिवहन मंत्री असीम गोयल ने अंबाला शहर से चंडीगढ़ जा रही HR68 GV 8331 नंबर की रोडवेज बस में चंडीगढ़ तक सफर किया। सबसे पहले उन्होंने स्टाफ के सभी सदस्यों की टिकट कटवाई। इसके बाद यात्रियों, बस ड्राइवर और कंडक्टर से बातचीत कर व्यवस्थाओं को लेकर खामियों के बारे में जानकारी ली। इस दौरान असीम गोयल ने बस में लगे फर्स्ट एड बॉक्स की भी जांच की।

-

कपडे उतरवाकर बनाया इंस्पेक्टर का वीडियो फिर झूठे रेप केस में फ़साने की धमकी, 2 गिरफ्तार
-

कारोबार बढ़ाने का अनोखा तरीका: मैनेजर ने बुलाई 28 कारोबारियों के लिए 9 लड़कियां
-

गरमाएगा हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र, विपक्ष ने बनाया सरकार को घेरने का प्लान
-

मनीषा हत्याकांड पर INLD सुप्रीमो अभय चौटाला बोले- सीबीआई जांच से कुछ नहीं होने वाला,पंजाब पुलिस करे जांच
-

सरपंच पति के सिर चढ़ा खून, 2 युवकों पर चलाई गोलियां
-

वैष्णो देवी जा रहे श्रद्धालुओं की बस हाइवे के नीचे गिरी, 70 थे सवार
-

DGP बोले- CBI जांच का फैसला परिवार की इच्छा का सम्मान
-

मनीषा हत्याकांड: हरियाणा के लोगों की सीबीआई जांच पर टिकी निगाहें, बोले-सच्चाई सामने आएगी तो ही मिलेगी प्रदेश को शांति, सीबीआई जल्द करे निष्पक्ष जांच
-

हरियाणा में पुलिस-बदमाश फिर मुठभेड़, दो को लगी गोली, दो गिरफ्तार
-

रात को निकला, सुबह मिला खून से लथपथ शव, तेजधार हथियार से वार कर की गई हत्या

