Haryana में नए कैबिनेट का विस्तार होने के कुछ घंटों बाद ही नवनियुक्त मंत्री पूरी फोम में नजर आने लगे हैं। नवनियुक्त परिवहन मंत्री असीम गोयल ने चंडीगढ़ में कैबिनेट की बैठक में शामिल होने के लिए रोडवेज बस में सफर किया। परिवहन मंत्री असीम गोयल रोडवेज बस से सफर कर अंबाला से चंडीगढ़ पहुंचे। इस दौरान मंत्री असीम गोयल ने रोडवेज में सुधार को लेकर यात्रियों से बातचीत भी की। उनके रोडवेज बस में सफर करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें परिवहन मंत्री असीम गोयल यात्रियों के साथ बातचीत कर उनसे फीडबैक लेते नजर आ रहे हैं।
गौरतलब है कि आज शनिवार को चंडीगढ़ में हरियाणा कैबिनेट की बैठक होने जा रही है। यह बैठक नए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में होगी। बता दें कि देर रात मंत्रियों को विभाग के बंटवारे के बाद यह कैबिनेट की पहली बैठक होगी। जिसमें लोकसभा चुनाव और भाजपा की आगामी रणनीति को लेकर चर्चाएं की जा सकती हैं। मंत्रिमंडल विस्तार के बाद राज्यमंत्री असीम गोयल को परिवहन एवं महिला बाल विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है।

परिवहन मंत्री असीम गोयल ने अंबाला शहर से चंडीगढ़ जा रही HR68 GV 8331 नंबर की रोडवेज बस में चंडीगढ़ तक सफर किया। सबसे पहले उन्होंने स्टाफ के सभी सदस्यों की टिकट कटवाई। इसके बाद यात्रियों, बस ड्राइवर और कंडक्टर से बातचीत कर व्यवस्थाओं को लेकर खामियों के बारे में जानकारी ली। इस दौरान असीम गोयल ने बस में लगे फर्स्ट एड बॉक्स की भी जांच की।

-

रोज हाउस ने मारी बाजी, सनफ्लावर हाउस रहा दूसरे स्थान पर
-

साले को गोली मारकर उतारा मौत के घाट, वारदात के बाद जीजा फरार
-

हरियाणा में एसडीएम साहब की सरकारी गाड़ी जब्त, जानें वजह
-

क्या आप जानते हैं गर्मी में हार्ट अटैक का खतरा 233% तक बढ़ सकता है
-

हरियाणा में दिव्यांग छात्र ने ट्रैन के आगे कूदकर दी जान
-

छुट्टी पर घर आए फौजी को अकेला देख सिर पर मारी गोली, मौत
-

दिल्ली CM का बढ़ा सुरक्षा घेरा, Z सिक्योरिटी के साथ 25 हथियारबंद गार्ड्स रहेंगे तैनात
-

नशा मुक्त हरियाणा की गूँज पानीपत के स्कूलों में, बच्चों ने ली नशे से तौबा की शपथ
-

मतलब की खबर! टैक्स स्लैब में बड़ा बदलाव करने की मंजूरी, जानें क्या-क्या होगा सस्ता


