Minister Aseem Goyal

Haryana : परिवहन मंत्री बनते ही Aseem Goyal का एक्शन : Roadways Bus से पहुंचे Chandigarh, यात्रियों और स्टाफ से बातचीत कर मांगे सुझाव

अंबाला

Haryana में नए कैबिनेट का विस्तार होने के कुछ घंटों बाद ही नवनियुक्त मंत्री पूरी फोम में नजर आने लगे हैं। नवनियुक्त परिवहन मंत्री असीम गोयल ने चंडीगढ़ में कैबिनेट की बैठक में शामिल होने के लिए रोडवेज बस में सफर किया। परिवहन मंत्री असीम गोयल रोडवेज बस से सफर कर अंबाला से चंडीगढ़ पहुंचे। इस दौरान मंत्री असीम गोयल ने रोडवेज में सुधार को लेकर यात्रियों से बातचीत भी की। उनके रोडवेज बस में सफर करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें परिवहन मंत्री असीम गोयल यात्रियों के साथ बातचीत कर उनसे फीडबैक लेते नजर आ रहे हैं।

गौरतलब है कि आज शनिवार को चंडीगढ़ में हरियाणा कैबिनेट की बैठक होने जा रही है। यह बैठक नए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में होगी। बता दें कि देर रात मंत्रियों को विभाग के बंटवारे के बाद यह कैबिनेट की पहली बैठक होगी। जिसमें लोकसभा चुनाव और भाजपा की आगामी रणनीति को लेकर चर्चाएं की जा सकती हैं। मंत्रिमंडल विस्तार के बाद राज्यमंत्री असीम गोयल को परिवहन एवं महिला बाल विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है।

असीम 1

परिवहन मंत्री असीम गोयल ने अंबाला शहर से चंडीगढ़ जा रही HR68 GV 8331 नंबर की रोडवेज बस में चंडीगढ़ तक सफर किया। सबसे पहले उन्होंने स्टाफ के सभी सदस्यों की टिकट कटवाई। इसके बाद यात्रियों, बस ड्राइवर और कंडक्टर से बातचीत कर व्यवस्थाओं को लेकर खामियों के बारे में जानकारी ली। इस दौरान असीम गोयल ने बस में लगे फर्स्ट एड बॉक्स की भी जांच की।

Whatsapp Channel Join

रोडवेज 0

  • weather 20 6

    हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में छात्रों और पुलिस में जोरदार झड़प, 4 छात्र घायल

  • weather 18 6

    हरियाणा में सड़क किनारे मिला शव, सिर पर गंभीर चोट के निशान

  • Copy of Green White Organic Tea Shop Best Seller Instagram Post 12

    10 दिन में हरियाणा पुलिस सौंपेगी सीबीआई को मनीषा केस की फाइल, क्‍या जांच में सच आएगा सामने या….

  • Copy of Green White Organic Tea Shop Best Seller Instagram Post 9 1

    इस गैंगस्‍टर की धमकी…जो भी स्वामी प्रेमानंद महाराज के खिलाफ खड़ा होगा, उसका अंत तय है! जानें

  • Copy of Green White Organic Tea Shop Best Seller Instagram Post 7

    पंजाबी कॉमेडी के दिग्गज जसविंदर भल्ला का निधन

  • Copy of Green White Organic Tea Shop Best Seller Instagram Post 5 1

    Watch: हरियाणा में एलविश के घर गोलियां बरसाने वाले गैंगस्‍टर का पुलिस ने किया Encounter

  • horoscope.jpg ct 2

    किस राशि पर आज बरसने वाली है लक्ष्मी की कृपा?

  • Copy of Green White Organic Tea Shop Best Seller Instagram Post 4

    35 वर्षीय साली को 64 साल के जीजा से हुआ प्‍यार और फ‍िर पति का ऐसे किया काम तमाम

  • Copy of Green White Organic Tea Shop Best Seller Instagram Post 3 1

    तीन दशक बाद बड़े पर्दे पर लौटेगी मिथुन-रजनीकांत की जोड़ी

  • 9996

    हरियाणा में बनेगा उद्यमिता आयोग, युवाओं को मिलेगा नया मंच