Minister Aseem Goyal

Haryana : परिवहन मंत्री बनते ही Aseem Goyal का एक्शन : Roadways Bus से पहुंचे Chandigarh, यात्रियों और स्टाफ से बातचीत कर मांगे सुझाव

अंबाला

Haryana में नए कैबिनेट का विस्तार होने के कुछ घंटों बाद ही नवनियुक्त मंत्री पूरी फोम में नजर आने लगे हैं। नवनियुक्त परिवहन मंत्री असीम गोयल ने चंडीगढ़ में कैबिनेट की बैठक में शामिल होने के लिए रोडवेज बस में सफर किया। परिवहन मंत्री असीम गोयल रोडवेज बस से सफर कर अंबाला से चंडीगढ़ पहुंचे। इस दौरान मंत्री असीम गोयल ने रोडवेज में सुधार को लेकर यात्रियों से बातचीत भी की। उनके रोडवेज बस में सफर करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें परिवहन मंत्री असीम गोयल यात्रियों के साथ बातचीत कर उनसे फीडबैक लेते नजर आ रहे हैं।

गौरतलब है कि आज शनिवार को चंडीगढ़ में हरियाणा कैबिनेट की बैठक होने जा रही है। यह बैठक नए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में होगी। बता दें कि देर रात मंत्रियों को विभाग के बंटवारे के बाद यह कैबिनेट की पहली बैठक होगी। जिसमें लोकसभा चुनाव और भाजपा की आगामी रणनीति को लेकर चर्चाएं की जा सकती हैं। मंत्रिमंडल विस्तार के बाद राज्यमंत्री असीम गोयल को परिवहन एवं महिला बाल विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है।

असीम 1

परिवहन मंत्री असीम गोयल ने अंबाला शहर से चंडीगढ़ जा रही HR68 GV 8331 नंबर की रोडवेज बस में चंडीगढ़ तक सफर किया। सबसे पहले उन्होंने स्टाफ के सभी सदस्यों की टिकट कटवाई। इसके बाद यात्रियों, बस ड्राइवर और कंडक्टर से बातचीत कर व्यवस्थाओं को लेकर खामियों के बारे में जानकारी ली। इस दौरान असीम गोयल ने बस में लगे फर्स्ट एड बॉक्स की भी जांच की।

Whatsapp Channel Join

रोडवेज 0

  • Copy of Green White Organic Tea Shop Best Seller Instagram Post 17 1

    हरियाणा के सरकारी स्कूल में 12वीं के छात्र ने शिक्षक पर जानलेवा हमला कर किया लहूलूहान, स्‍कूल बैग में लाया था हथियार

  • weather 29 6

    कागज़ों में मृत शख्स डिपो में पहुंच गया राशन लेने, सब हैरान

  • weather 27 6

    नेशनल हाईवे पर अब नहीं दौड़ेंगे दोपहिया और जुगाड़ू वाहन

  • weather 26 5

    हरियाणा में बस में आना जाना हुआ महंगा, जानें पूरी खबर

  • Copy of Green White Organic Tea Shop Best Seller Instagram Post 16

    हरियाणा में केवल रात में चलता है करोड़ों कमाई का से गंदा गेम, लड़कियों समेत 85 गिरफ्तार! 150 कंप्यूटर, 140 मोबाइल फोन और नोटों के ढेर……

  • weather 24 5

    लव मैरिज के दो महीने बाद युवक की रहस्यमयी तरीके से मौत

  • weather 23 5

    गांव में छुट्टी मनाने आया कोच, रातों-रात नहर में लापता, अभी तक कोई नामो निशान नहीं

  • Copy of Green White Organic Tea Shop Best Seller Instagram Post 14 1

    हरियाणा में प्लाट और क्रिप्टो ठगी का भंडाफोड़, 15 करोड़ की संपत्तियां चिन्हित, 17 बैंक खाते फ्रीज

  • 123

    Glamorous सारा तेंदुलकर ने खोला राज—क्यों नहीं बनीं क्रिकेटर

  • weather 22 9

    पुरानी रंजिश बनी खूनी झगड़े की वजह, सरेआम बरसाई युवक पर गोलियां