Minister Aseem Goyal

Haryana : परिवहन मंत्री बनते ही Aseem Goyal का एक्शन : Roadways Bus से पहुंचे Chandigarh, यात्रियों और स्टाफ से बातचीत कर मांगे सुझाव

अंबाला

Haryana में नए कैबिनेट का विस्तार होने के कुछ घंटों बाद ही नवनियुक्त मंत्री पूरी फोम में नजर आने लगे हैं। नवनियुक्त परिवहन मंत्री असीम गोयल ने चंडीगढ़ में कैबिनेट की बैठक में शामिल होने के लिए रोडवेज बस में सफर किया। परिवहन मंत्री असीम गोयल रोडवेज बस से सफर कर अंबाला से चंडीगढ़ पहुंचे। इस दौरान मंत्री असीम गोयल ने रोडवेज में सुधार को लेकर यात्रियों से बातचीत भी की। उनके रोडवेज बस में सफर करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें परिवहन मंत्री असीम गोयल यात्रियों के साथ बातचीत कर उनसे फीडबैक लेते नजर आ रहे हैं।

गौरतलब है कि आज शनिवार को चंडीगढ़ में हरियाणा कैबिनेट की बैठक होने जा रही है। यह बैठक नए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में होगी। बता दें कि देर रात मंत्रियों को विभाग के बंटवारे के बाद यह कैबिनेट की पहली बैठक होगी। जिसमें लोकसभा चुनाव और भाजपा की आगामी रणनीति को लेकर चर्चाएं की जा सकती हैं। मंत्रिमंडल विस्तार के बाद राज्यमंत्री असीम गोयल को परिवहन एवं महिला बाल विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है।

असीम 1

परिवहन मंत्री असीम गोयल ने अंबाला शहर से चंडीगढ़ जा रही HR68 GV 8331 नंबर की रोडवेज बस में चंडीगढ़ तक सफर किया। सबसे पहले उन्होंने स्टाफ के सभी सदस्यों की टिकट कटवाई। इसके बाद यात्रियों, बस ड्राइवर और कंडक्टर से बातचीत कर व्यवस्थाओं को लेकर खामियों के बारे में जानकारी ली। इस दौरान असीम गोयल ने बस में लगे फर्स्ट एड बॉक्स की भी जांच की।

Whatsapp Channel Join

रोडवेज 0

  • weather 41 4

    सरकारी स्कूल के हेडमास्टर पर 6 साल की बच्ची के साथ छेडछाड का संगीन आरोप

  • weather 46 2

    दहेज़ के ताने, 4 दिन पहले मारपीट,फिर युवती ने गर्भावस्था में की आत्महत्या

  • weather 38 3

    पानीपत पुलिस का नशामुक्त हरियाणा मिशन: विद्यार्थियों को बताया नशे का असली चेहरा

  • weather 36 3

    रात के सन्नाटे में महिला पर बेरहम हमला, सुबह खेतों में मिला खून से लथपथ अर्धनग्न शव

  • weather 35 3

    पूर्व PM इंदिरा गाँधी के हत्यारे की बेटी उतरेंगी चुनावी मैदान में

  • weather 33 4

    क्या आप भी रखते हैं आलू फ्रिज में? एक्सपर्ट ने बताया बड़ा खतरा

  • Gurugram Global City to be developed on Dubai Singapore model

    दुबई-सिंगापुर की तर्ज पर हरियाणा में इस जगह बनेगी ग्लोबल सिटी

  • weather 32 4

    अबॉर्शन कराने पहुंची महिला, डॉक्टर ने टारगेट पूरा करने के लिए कर दी नसबंदी

  • मनीषा की मौत पर कांग्रेस का सदन में जोरदार हंगामा कार्यवाही घंटे के लिए स्थगित 2

    Live Monsoon Session: मनीषा की मौत पर कांग्रेस का सदन में जोरदार हंगामा, वाकआउट… कार्यवाही घंटे के लिए स्थगित

  • weather 30 4

    क्या आप भी करवटें बदलते रहते हैं? जानिए क्यों नहीं आती नींद और क्या है समाधान