Haryana में नए कैबिनेट का विस्तार होने के कुछ घंटों बाद ही नवनियुक्त मंत्री पूरी फोम में नजर आने लगे हैं। नवनियुक्त परिवहन मंत्री असीम गोयल ने चंडीगढ़ में कैबिनेट की बैठक में शामिल होने के लिए रोडवेज बस में सफर किया। परिवहन मंत्री असीम गोयल रोडवेज बस से सफर कर अंबाला से चंडीगढ़ पहुंचे। इस दौरान मंत्री असीम गोयल ने रोडवेज में सुधार को लेकर यात्रियों से बातचीत भी की। उनके रोडवेज बस में सफर करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें परिवहन मंत्री असीम गोयल यात्रियों के साथ बातचीत कर उनसे फीडबैक लेते नजर आ रहे हैं।
गौरतलब है कि आज शनिवार को चंडीगढ़ में हरियाणा कैबिनेट की बैठक होने जा रही है। यह बैठक नए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में होगी। बता दें कि देर रात मंत्रियों को विभाग के बंटवारे के बाद यह कैबिनेट की पहली बैठक होगी। जिसमें लोकसभा चुनाव और भाजपा की आगामी रणनीति को लेकर चर्चाएं की जा सकती हैं। मंत्रिमंडल विस्तार के बाद राज्यमंत्री असीम गोयल को परिवहन एवं महिला बाल विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है।

परिवहन मंत्री असीम गोयल ने अंबाला शहर से चंडीगढ़ जा रही HR68 GV 8331 नंबर की रोडवेज बस में चंडीगढ़ तक सफर किया। सबसे पहले उन्होंने स्टाफ के सभी सदस्यों की टिकट कटवाई। इसके बाद यात्रियों, बस ड्राइवर और कंडक्टर से बातचीत कर व्यवस्थाओं को लेकर खामियों के बारे में जानकारी ली। इस दौरान असीम गोयल ने बस में लगे फर्स्ट एड बॉक्स की भी जांच की।

-

आज 4 राशियों की किस्मत चमकेगी, सिंह वालों को सतर्क रहने की ज़रूरत
-

मासूम छात्राओं को ‘बैड टच’ करता था सरकारी स्कूल का हेडमास्टर, अब ……
-

खेतों में खूनी खेल: किसान की हत्या कर आरोपी फरार
-

इंस्टा पर दोस्ती, फिर प्यार और शादी के बाद चुन्नी से घोंटा गला, बेलन से सिर फोड़ा…मौत
-

हरियाणा में गुंडागर्दी, ट्रांसपोर्टरों को पीट-पीटकर पहुंचाया अस्पताल
-

सोनीपत में मां और बॉयफ्रेंड को बेटी की हत्या के लिए उम्रकैद
-

विधानसभा की कार्यवाही 6 बार स्थगित, पोस्टर लेकर पहुंचे विधायक
-

विधायक को जान से मारने की धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार
-

पिता से रूठकर घर से निकली नाबालिग छात्रा, 2 युवकों ने चंगुल में फंसा के किया गैंगरेप
-

हरियाणा की छोरी बनी विश्व विजेता, देश के नाम किया स्वर्ण पदक

