Haryana में नए कैबिनेट का विस्तार होने के कुछ घंटों बाद ही नवनियुक्त मंत्री पूरी फोम में नजर आने लगे हैं। नवनियुक्त परिवहन मंत्री असीम गोयल ने चंडीगढ़ में कैबिनेट की बैठक में शामिल होने के लिए रोडवेज बस में सफर किया। परिवहन मंत्री असीम गोयल रोडवेज बस से सफर कर अंबाला से चंडीगढ़ पहुंचे। इस दौरान मंत्री असीम गोयल ने रोडवेज में सुधार को लेकर यात्रियों से बातचीत भी की। उनके रोडवेज बस में सफर करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें परिवहन मंत्री असीम गोयल यात्रियों के साथ बातचीत कर उनसे फीडबैक लेते नजर आ रहे हैं।
गौरतलब है कि आज शनिवार को चंडीगढ़ में हरियाणा कैबिनेट की बैठक होने जा रही है। यह बैठक नए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में होगी। बता दें कि देर रात मंत्रियों को विभाग के बंटवारे के बाद यह कैबिनेट की पहली बैठक होगी। जिसमें लोकसभा चुनाव और भाजपा की आगामी रणनीति को लेकर चर्चाएं की जा सकती हैं। मंत्रिमंडल विस्तार के बाद राज्यमंत्री असीम गोयल को परिवहन एवं महिला बाल विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है।

परिवहन मंत्री असीम गोयल ने अंबाला शहर से चंडीगढ़ जा रही HR68 GV 8331 नंबर की रोडवेज बस में चंडीगढ़ तक सफर किया। सबसे पहले उन्होंने स्टाफ के सभी सदस्यों की टिकट कटवाई। इसके बाद यात्रियों, बस ड्राइवर और कंडक्टर से बातचीत कर व्यवस्थाओं को लेकर खामियों के बारे में जानकारी ली। इस दौरान असीम गोयल ने बस में लगे फर्स्ट एड बॉक्स की भी जांच की।

-

यूजर्स बोले भई वाह-भारत में टिकटॉक की वापसी! जानें क्या है सोशल मीडिया पर इस चर्चा की असलीयत
-

केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 20 साल तक चल सकेंगी पुरानी गाड़ियां लेकिन…..
-

हरियाणा के रिटायर क्लर्क ने उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए भरा नामांकन
-

हरियाणा में भाजपा नेता की बहू से लाखों की ठगी, जानें कैसे बनाया शिकार
-

विदेशी नंबर से आई धमकी, हरियाणा के कारोबारी को परिवार की फोटो भेजकर 2 करोड़ की फिरौती की मांग
-

मुस्लिम युवक देगा संत प्रेमानंद जी को किडनी, मानवता और सौहार्द की मिसाल
-

हरियाणा में बारिश का दौर जारी, अगले 3 दिन कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट
-

अब उत्तराखंड के थराली में बादल फटा, कई घर और गाड़ियां मलबे में दबीं,राजस्थान-हिमाचल में भी अलर्ट
-

LPG टैंकर ब्लास्ट: 2 की मौत, 30 से ज्यादा झुलसे, कई घर-दुकानें जलीं, होशियारपुर-जालंधर हाईवे बंद
-

आज शनि अमावस्या इन 5 चौपाइयों का पाठ देगा सुख-समृद्धि

