Haryana में नए कैबिनेट का विस्तार होने के कुछ घंटों बाद ही नवनियुक्त मंत्री पूरी फोम में नजर आने लगे हैं। नवनियुक्त परिवहन मंत्री असीम गोयल ने चंडीगढ़ में कैबिनेट की बैठक में शामिल होने के लिए रोडवेज बस में सफर किया। परिवहन मंत्री असीम गोयल रोडवेज बस से सफर कर अंबाला से चंडीगढ़ पहुंचे। इस दौरान मंत्री असीम गोयल ने रोडवेज में सुधार को लेकर यात्रियों से बातचीत भी की। उनके रोडवेज बस में सफर करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें परिवहन मंत्री असीम गोयल यात्रियों के साथ बातचीत कर उनसे फीडबैक लेते नजर आ रहे हैं।
गौरतलब है कि आज शनिवार को चंडीगढ़ में हरियाणा कैबिनेट की बैठक होने जा रही है। यह बैठक नए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में होगी। बता दें कि देर रात मंत्रियों को विभाग के बंटवारे के बाद यह कैबिनेट की पहली बैठक होगी। जिसमें लोकसभा चुनाव और भाजपा की आगामी रणनीति को लेकर चर्चाएं की जा सकती हैं। मंत्रिमंडल विस्तार के बाद राज्यमंत्री असीम गोयल को परिवहन एवं महिला बाल विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है।

परिवहन मंत्री असीम गोयल ने अंबाला शहर से चंडीगढ़ जा रही HR68 GV 8331 नंबर की रोडवेज बस में चंडीगढ़ तक सफर किया। सबसे पहले उन्होंने स्टाफ के सभी सदस्यों की टिकट कटवाई। इसके बाद यात्रियों, बस ड्राइवर और कंडक्टर से बातचीत कर व्यवस्थाओं को लेकर खामियों के बारे में जानकारी ली। इस दौरान असीम गोयल ने बस में लगे फर्स्ट एड बॉक्स की भी जांच की।

-

बाप बेटे ने घर में घुस के की महिला से छेड़छाड़, केस करने पर बेटी का रेप करने की धमकी दी
-

हरियाणा में मुर्गे को लेकर खूनी संघर्ष , दंपत्ति घायल , अस्पताल में तोड़फोड़, 11 पर एफआईआर
-

बेकाबू पिकअप की चपेट में आए कई लोग, 3 बच्चों समेत 6 घायल
-

हरियाणा में बेकाबू जीप का कहर, कई बाइकों को मारी टक्कर, आधा दर्जन लोग घायल
-

BREAKING NEWS: हरियाणा में IPS अधिकारियों के प्रमोशन की तैयारी, सीएम की मंजूरी बाकी
-

अनील अंबानी की आरकॉम के ठिकानों पर सीबीआई की छापेमारी, 2000 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी का केस दर्ज
-

3 साल, 50 तारीखें, पर केस अब भी अनसुलझा, सोनाली फोगाट मर्डर केस के आरोपी जमानत पर खुले घूम रहे
-

BREAKING: पडोसी से मामूली झगडे में BJP नेता ने चलाई गोलियां, इलाके में डर का माहौल
-

“बेटी की मौत को राजनीति से मत जोड़ो” – मनीषा के पिता ने हाथ जोड़ लगाई भावुक पुकार
-

शादी के 25 साल बाद महिला ने पति पर रेप का केस दर्ज कराया, बेटी को मानने से इनकार, महिला ने की डीएनए टेस्ट की मांग

