Minister Aseem Goyal

Haryana : परिवहन मंत्री बनते ही Aseem Goyal का एक्शन : Roadways Bus से पहुंचे Chandigarh, यात्रियों और स्टाफ से बातचीत कर मांगे सुझाव

अंबाला

Haryana में नए कैबिनेट का विस्तार होने के कुछ घंटों बाद ही नवनियुक्त मंत्री पूरी फोम में नजर आने लगे हैं। नवनियुक्त परिवहन मंत्री असीम गोयल ने चंडीगढ़ में कैबिनेट की बैठक में शामिल होने के लिए रोडवेज बस में सफर किया। परिवहन मंत्री असीम गोयल रोडवेज बस से सफर कर अंबाला से चंडीगढ़ पहुंचे। इस दौरान मंत्री असीम गोयल ने रोडवेज में सुधार को लेकर यात्रियों से बातचीत भी की। उनके रोडवेज बस में सफर करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें परिवहन मंत्री असीम गोयल यात्रियों के साथ बातचीत कर उनसे फीडबैक लेते नजर आ रहे हैं।

गौरतलब है कि आज शनिवार को चंडीगढ़ में हरियाणा कैबिनेट की बैठक होने जा रही है। यह बैठक नए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में होगी। बता दें कि देर रात मंत्रियों को विभाग के बंटवारे के बाद यह कैबिनेट की पहली बैठक होगी। जिसमें लोकसभा चुनाव और भाजपा की आगामी रणनीति को लेकर चर्चाएं की जा सकती हैं। मंत्रिमंडल विस्तार के बाद राज्यमंत्री असीम गोयल को परिवहन एवं महिला बाल विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है।

असीम 1

परिवहन मंत्री असीम गोयल ने अंबाला शहर से चंडीगढ़ जा रही HR68 GV 8331 नंबर की रोडवेज बस में चंडीगढ़ तक सफर किया। सबसे पहले उन्होंने स्टाफ के सभी सदस्यों की टिकट कटवाई। इसके बाद यात्रियों, बस ड्राइवर और कंडक्टर से बातचीत कर व्यवस्थाओं को लेकर खामियों के बारे में जानकारी ली। इस दौरान असीम गोयल ने बस में लगे फर्स्ट एड बॉक्स की भी जांच की।

Whatsapp Channel Join

रोडवेज 0

  • weather 6 7

    MLA सावित्री जिंदल के सामने फूटा जनता का गुस्सा, दिखाया गंदगी का हाल

  • weather 5 9

    हरियाणा में नाबालिग बच्चियों से छेड़छाड़ करने वाला हेडमास्टर सस्पेंड

  • weather 4 11

    इंडो-पाक बॉर्डर पर नशे का खेल बेनकाब: बीएसएफ और पुलिस ने पकड़े दो तस्कर

  • weather 3 8

    हरियाणा में 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म, दोषी को सुनाई उम्रकैद

  • weather 68

    MLA सुरजेवाला ने घेरा सरकार को, कहा यहां का बस स्टैंड खटारा बसों का डंपिंग यार्ड

  • Copy of आयुर्वेदिक अस् पताल के अंदर बंद कर दिया कुत् ता रात भर चबाता रहा दवाएं 5

    Watch: मौत के उफनते नाले में नर्स ने लगाई छलांग… लेकिन फिर जो हुआ, देखकर आप भी दंग रह जाएंगे

  • weather 74

    नमाज़ पढ़ने के बाद टहलने निकला युवक आया ट्रैन की चपेट में, मौत

  • weather 72

    पुलिस कर्मचारी के घर बधाई मांगने पहुंचे किन्नरों ने की 1 लाख रुपए की डिमांड, फिर हुआ……

  • weather 70

    हरियाणा के हिमगिरि स्कूल में नशा मुक्ति और एंटी सेक्सुअल हरासमेंट अभियान का आयोजन

  • Copy of आयुर्वेदिक अस् पताल के अंदर बंद कर दिया कुत् ता रात भर चबाता रहा दवाएं 4

    कांग्रेस का सट्टेबाज विधायक गिरफ्तार, 12 करोड़ कैश, सोना, चांदी और महंगी गाड़ियां जब्त