Minister Aseem Goyal

Haryana : परिवहन मंत्री बनते ही Aseem Goyal का एक्शन : Roadways Bus से पहुंचे Chandigarh, यात्रियों और स्टाफ से बातचीत कर मांगे सुझाव

अंबाला

Haryana में नए कैबिनेट का विस्तार होने के कुछ घंटों बाद ही नवनियुक्त मंत्री पूरी फोम में नजर आने लगे हैं। नवनियुक्त परिवहन मंत्री असीम गोयल ने चंडीगढ़ में कैबिनेट की बैठक में शामिल होने के लिए रोडवेज बस में सफर किया। परिवहन मंत्री असीम गोयल रोडवेज बस से सफर कर अंबाला से चंडीगढ़ पहुंचे। इस दौरान मंत्री असीम गोयल ने रोडवेज में सुधार को लेकर यात्रियों से बातचीत भी की। उनके रोडवेज बस में सफर करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें परिवहन मंत्री असीम गोयल यात्रियों के साथ बातचीत कर उनसे फीडबैक लेते नजर आ रहे हैं।

गौरतलब है कि आज शनिवार को चंडीगढ़ में हरियाणा कैबिनेट की बैठक होने जा रही है। यह बैठक नए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में होगी। बता दें कि देर रात मंत्रियों को विभाग के बंटवारे के बाद यह कैबिनेट की पहली बैठक होगी। जिसमें लोकसभा चुनाव और भाजपा की आगामी रणनीति को लेकर चर्चाएं की जा सकती हैं। मंत्रिमंडल विस्तार के बाद राज्यमंत्री असीम गोयल को परिवहन एवं महिला बाल विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है।

असीम 1

परिवहन मंत्री असीम गोयल ने अंबाला शहर से चंडीगढ़ जा रही HR68 GV 8331 नंबर की रोडवेज बस में चंडीगढ़ तक सफर किया। सबसे पहले उन्होंने स्टाफ के सभी सदस्यों की टिकट कटवाई। इसके बाद यात्रियों, बस ड्राइवर और कंडक्टर से बातचीत कर व्यवस्थाओं को लेकर खामियों के बारे में जानकारी ली। इस दौरान असीम गोयल ने बस में लगे फर्स्ट एड बॉक्स की भी जांच की।

Whatsapp Channel Join

रोडवेज 0

  • weather 59 1

    माथे पे गन टिका के उड़ा ले गए 8 किलो सोना, जिसकी कीमत 9 करोड़ रुपए

  • weather 53 2

    पहली शादी टूटने के बाद कांग्रेस मंत्री विक्रमादित्य सिंह फिर बंधेंगे विवाह सूत्र में

  • weather 52 1

    “मनीषा हमारी बेटी है”- CM सैनी का ऐलान, न्याय तक जारी रहेगा संघर्ष

  • weather 51 1

    गाय भारतीय संस्कृति का एक अभिन्न अंग है और ग्रामीण जीवन में इसका महत्वपूर्ण स्थान है : जगपाल जौरासी

  • weather 50 1

    आलीशान जिंदगी से जेल की चारदीवारी में ऐसी जिंदगी जी रही ज्योति

  • weather 48 1

    गोपाल कांडा के बेटे की शाही सगाई तलवार से केक काटा, नेताओं, बॉलीवुड स्टार्स ने दिया आशीर्वाद

  • weather 46 1

    CM से मिलने की कोशिश पर रोक, भाजपा नेताओं को BJP दफ्तर मे मारे धक्के

  • weather 44 1

    मनीषा हत्याकांड: ट्रोलिंग ट्रोलिंग खेलना बंद करें: रेणु भाटिया

  • weather 43 1

    PM मोदी के GST सुधार का जादू, शेयर बाजार में रिकॉर्ड उछाल

  • weather 41 2

    आधी रात घर में घुसके दागी 2 बहनों पर गोलियां, दोनों गंभीर