Haryana में नए कैबिनेट का विस्तार होने के कुछ घंटों बाद ही नवनियुक्त मंत्री पूरी फोम में नजर आने लगे हैं। नवनियुक्त परिवहन मंत्री असीम गोयल ने चंडीगढ़ में कैबिनेट की बैठक में शामिल होने के लिए रोडवेज बस में सफर किया। परिवहन मंत्री असीम गोयल रोडवेज बस से सफर कर अंबाला से चंडीगढ़ पहुंचे। इस दौरान मंत्री असीम गोयल ने रोडवेज में सुधार को लेकर यात्रियों से बातचीत भी की। उनके रोडवेज बस में सफर करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें परिवहन मंत्री असीम गोयल यात्रियों के साथ बातचीत कर उनसे फीडबैक लेते नजर आ रहे हैं।
गौरतलब है कि आज शनिवार को चंडीगढ़ में हरियाणा कैबिनेट की बैठक होने जा रही है। यह बैठक नए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में होगी। बता दें कि देर रात मंत्रियों को विभाग के बंटवारे के बाद यह कैबिनेट की पहली बैठक होगी। जिसमें लोकसभा चुनाव और भाजपा की आगामी रणनीति को लेकर चर्चाएं की जा सकती हैं। मंत्रिमंडल विस्तार के बाद राज्यमंत्री असीम गोयल को परिवहन एवं महिला बाल विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है।

परिवहन मंत्री असीम गोयल ने अंबाला शहर से चंडीगढ़ जा रही HR68 GV 8331 नंबर की रोडवेज बस में चंडीगढ़ तक सफर किया। सबसे पहले उन्होंने स्टाफ के सभी सदस्यों की टिकट कटवाई। इसके बाद यात्रियों, बस ड्राइवर और कंडक्टर से बातचीत कर व्यवस्थाओं को लेकर खामियों के बारे में जानकारी ली। इस दौरान असीम गोयल ने बस में लगे फर्स्ट एड बॉक्स की भी जांच की।

-

हरियाणा में शमशान के रास्ते पर मिली ड्राइवर की लाश, सिर पर गंभीर चोट के निशान
-

उपराष्ट्रपति चुनाव में NDA की दमदार एंट्री, जानें कौन हैं सी. पी. राधाकृष्णन
-

ग्रीन मिशन पानीपत: नई राह संस्था ने 25 नैनो जंगलों का निर्माण किया
-

BCCI ने बदला इंजरी रिप्लेसमेंट का ये बड़ा नियम
-

सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने साधा BJP पर निशाना, कहा लोकतंत्र कमजोर कर रही सरकार
-

प्रेमी संग भागी मां, नाना नानी ने 6 माह की मासूम को उतारा मौत के घाट
-

पानीपत में 73वां गीता महोत्सव: तीन दिवसीय सत्संग और दो दिवसीय ध्यान साधना का आयोजन
-

हरियाणा में बर्थडे बॉय की पिटाई, दोस्तों के साथ पार्टी कर रहा था युवकों ने भगा भगा के मारा
-

तीन दिन तक लाश के साथ सोता रहा बॉयफ्रेंड साल भर गैराज में रखी बॉडी
-

हरियाणा में फिर दिखा रिहायशी इलाके में तेंदुआ, लोगों में डर का माहौल

