Minister Aseem Goyal

Haryana : परिवहन मंत्री बनते ही Aseem Goyal का एक्शन : Roadways Bus से पहुंचे Chandigarh, यात्रियों और स्टाफ से बातचीत कर मांगे सुझाव

अंबाला

Haryana में नए कैबिनेट का विस्तार होने के कुछ घंटों बाद ही नवनियुक्त मंत्री पूरी फोम में नजर आने लगे हैं। नवनियुक्त परिवहन मंत्री असीम गोयल ने चंडीगढ़ में कैबिनेट की बैठक में शामिल होने के लिए रोडवेज बस में सफर किया। परिवहन मंत्री असीम गोयल रोडवेज बस से सफर कर अंबाला से चंडीगढ़ पहुंचे। इस दौरान मंत्री असीम गोयल ने रोडवेज में सुधार को लेकर यात्रियों से बातचीत भी की। उनके रोडवेज बस में सफर करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें परिवहन मंत्री असीम गोयल यात्रियों के साथ बातचीत कर उनसे फीडबैक लेते नजर आ रहे हैं।

गौरतलब है कि आज शनिवार को चंडीगढ़ में हरियाणा कैबिनेट की बैठक होने जा रही है। यह बैठक नए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में होगी। बता दें कि देर रात मंत्रियों को विभाग के बंटवारे के बाद यह कैबिनेट की पहली बैठक होगी। जिसमें लोकसभा चुनाव और भाजपा की आगामी रणनीति को लेकर चर्चाएं की जा सकती हैं। मंत्रिमंडल विस्तार के बाद राज्यमंत्री असीम गोयल को परिवहन एवं महिला बाल विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है।

असीम 1

परिवहन मंत्री असीम गोयल ने अंबाला शहर से चंडीगढ़ जा रही HR68 GV 8331 नंबर की रोडवेज बस में चंडीगढ़ तक सफर किया। सबसे पहले उन्होंने स्टाफ के सभी सदस्यों की टिकट कटवाई। इसके बाद यात्रियों, बस ड्राइवर और कंडक्टर से बातचीत कर व्यवस्थाओं को लेकर खामियों के बारे में जानकारी ली। इस दौरान असीम गोयल ने बस में लगे फर्स्ट एड बॉक्स की भी जांच की।

Whatsapp Channel Join

रोडवेज 0

  • weather 4 7

    हरियाणा के छोरों ने दिलाया भारत को मान, बैंकॉक चैंपियनशिप में जीते पदक

  • weather 1 5

    सैलरी से दुगुनी कमाई का चमत्कार: हरियाणा में असिस्टेंट इंजीनियर पर CBI का बड़ा एक्शन

  • weather 5 5

    8 लेन एलिवेटेड हाईवे उदघाटन: प्रधान मंत्री बोले “पिछली सरकारों ने दिल्ली बर्बाद की, फाइलों में अटके रहे प्रोजेक्ट

  • weather 33 2

    हरियाणा: बवानी खेड़ा में मंदिरों पर खतरा, नगर पालिका ने तोड़फोड़ का नोटिस जारी किया

  • weather 32 2

    हरियाणा में नदियां उफान पर दर्जनों गांवों में मंडराया बाढ़ का खतरा

  • weather 57 1

    लेडी टीचर मर्डर केस ने लिया नया मोड, पुलिस का मानना यह आत्महत्या हो सकती है

  • Add a heading 2 2

    कुदरत ने फिर दिखाया रौद्र रूप, बादल फटने से हुई 4 लोगों की मौत, कई घायल

  • weather 27 2

    VIDEO: हरियाणा में खौफनाक वारदात, काम पर निकला था युवक, बदमाशों ने चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट

  • weather 34 2

    भाउ गैंग ने कराई एल्विश यादव के घर गोलीबारी आई बड़ी खबर सामने

  • Copy of Green White Organic Tea Shop Best Seller Instagram Post 32

    चंडीगढ़ में हाईकोर्ट का वकील पांच लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार