Minister Aseem Goyal

Haryana : परिवहन मंत्री बनते ही Aseem Goyal का एक्शन : Roadways Bus से पहुंचे Chandigarh, यात्रियों और स्टाफ से बातचीत कर मांगे सुझाव

अंबाला

Haryana में नए कैबिनेट का विस्तार होने के कुछ घंटों बाद ही नवनियुक्त मंत्री पूरी फोम में नजर आने लगे हैं। नवनियुक्त परिवहन मंत्री असीम गोयल ने चंडीगढ़ में कैबिनेट की बैठक में शामिल होने के लिए रोडवेज बस में सफर किया। परिवहन मंत्री असीम गोयल रोडवेज बस से सफर कर अंबाला से चंडीगढ़ पहुंचे। इस दौरान मंत्री असीम गोयल ने रोडवेज में सुधार को लेकर यात्रियों से बातचीत भी की। उनके रोडवेज बस में सफर करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें परिवहन मंत्री असीम गोयल यात्रियों के साथ बातचीत कर उनसे फीडबैक लेते नजर आ रहे हैं।

गौरतलब है कि आज शनिवार को चंडीगढ़ में हरियाणा कैबिनेट की बैठक होने जा रही है। यह बैठक नए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में होगी। बता दें कि देर रात मंत्रियों को विभाग के बंटवारे के बाद यह कैबिनेट की पहली बैठक होगी। जिसमें लोकसभा चुनाव और भाजपा की आगामी रणनीति को लेकर चर्चाएं की जा सकती हैं। मंत्रिमंडल विस्तार के बाद राज्यमंत्री असीम गोयल को परिवहन एवं महिला बाल विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है।

असीम 1

परिवहन मंत्री असीम गोयल ने अंबाला शहर से चंडीगढ़ जा रही HR68 GV 8331 नंबर की रोडवेज बस में चंडीगढ़ तक सफर किया। सबसे पहले उन्होंने स्टाफ के सभी सदस्यों की टिकट कटवाई। इसके बाद यात्रियों, बस ड्राइवर और कंडक्टर से बातचीत कर व्यवस्थाओं को लेकर खामियों के बारे में जानकारी ली। इस दौरान असीम गोयल ने बस में लगे फर्स्ट एड बॉक्स की भी जांच की।

Whatsapp Channel Join

रोडवेज 0

  • Copy of Green White Organic Tea Shop Best Seller Instagram Post 29 1

    हरियाणा में मणप्पुरम गोल्ड लोन शाखा में डकैती, आडिटर बनकर घुसे 5 बदमाश, गन प्वाइंट पर साढ़े 9 लाख कैश लूटा

  • Copy of Green White Organic Tea Shop Best Seller Instagram Post 27

    जेल में गैंगस्टर सलमान त्यागी ने की आत्महत्या

  • Copy of Green White Organic Tea Shop Best Seller Instagram Post 25

    हरियाणा में नगर पालिका अध्यक्ष 2.27 लाख की रिश्वत रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

  • Copy of Green White Organic Tea Shop Best Seller Instagram Post 24

    भिवानी में टीचर मनीषा हत्याकांड पर बवाल, ग्रामीणों ने किया जाम, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

  • Copy of Green White Organic Tea Shop Best Seller Instagram Post 21

    पार्टी पहले ही शून्य पर है और अब तो पाताल में चली जाएगी ..किरण ने कसा तंज तो अनिरुद्ध बोले-गणित कमजोर है

  • Copy of Green White Organic Tea Shop Best Seller Instagram Post 20

    खट्टर को राजनीति में चुनौती देने वाले दिव्यांशु बुद्धिराजा 25 अगस्त को लेंगे सात फेरे, जानें कौन होगी दुल्‍हन

  • Copy of Green White Organic Tea Shop Best Seller Instagram Post 18

    हरियाणा के लिए गर्व का पल, अजमेर मलिक बने भारतीय बास्केटबॉल टीम के कोच

  • Copy of Green White Organic Tea Shop Best Seller Instagram Post 17

    प्रमोशन से जुड़ी हरियाणा पुलिस अधिकारियों की याचिका खारिज, हाई कोर्ट ने दिया ये तर्क

  • weather 22 4

    हरियाणा में अगले तीन दिन झमाझम बरसात की संभावना, 8 जिलों में अलर्ट जारी

  • weather 18 3

    ‘50 kisses वाली t-shirt’ ने खोला 5 साल पुराने प्यार का राज़, लिपस्टिक से लिखा था आई लव यू