Haryana में नए कैबिनेट का विस्तार होने के कुछ घंटों बाद ही नवनियुक्त मंत्री पूरी फोम में नजर आने लगे हैं। नवनियुक्त परिवहन मंत्री असीम गोयल ने चंडीगढ़ में कैबिनेट की बैठक में शामिल होने के लिए रोडवेज बस में सफर किया। परिवहन मंत्री असीम गोयल रोडवेज बस से सफर कर अंबाला से चंडीगढ़ पहुंचे। इस दौरान मंत्री असीम गोयल ने रोडवेज में सुधार को लेकर यात्रियों से बातचीत भी की। उनके रोडवेज बस में सफर करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें परिवहन मंत्री असीम गोयल यात्रियों के साथ बातचीत कर उनसे फीडबैक लेते नजर आ रहे हैं।
गौरतलब है कि आज शनिवार को चंडीगढ़ में हरियाणा कैबिनेट की बैठक होने जा रही है। यह बैठक नए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में होगी। बता दें कि देर रात मंत्रियों को विभाग के बंटवारे के बाद यह कैबिनेट की पहली बैठक होगी। जिसमें लोकसभा चुनाव और भाजपा की आगामी रणनीति को लेकर चर्चाएं की जा सकती हैं। मंत्रिमंडल विस्तार के बाद राज्यमंत्री असीम गोयल को परिवहन एवं महिला बाल विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है।

परिवहन मंत्री असीम गोयल ने अंबाला शहर से चंडीगढ़ जा रही HR68 GV 8331 नंबर की रोडवेज बस में चंडीगढ़ तक सफर किया। सबसे पहले उन्होंने स्टाफ के सभी सदस्यों की टिकट कटवाई। इसके बाद यात्रियों, बस ड्राइवर और कंडक्टर से बातचीत कर व्यवस्थाओं को लेकर खामियों के बारे में जानकारी ली। इस दौरान असीम गोयल ने बस में लगे फर्स्ट एड बॉक्स की भी जांच की।

-

अलास्का समिट: ट्रंप ने पुतिन के उपर उड़वाया B-2 स्टील्थ बॉम्बर, वार्ता तीन घंटे चली, समझौता नहीं
-

हरियाणा में खेल कोटे से भी मिल सकेगी अब नौकरी, जानें पूरी खबर
-

3000 के FASTag सालाना पास को पहले दिन ही जबरदस्त रिस्पॉन्स
-

हरियाणा में बीजेपी नेता के घर से कार ले उड़े चोर
-

जय भोले शंकर: जन्माष्टमी पर छोटे शाही स्नान के साथ हुई शुरू कैलाश पर्वत के लिए मणिमहेश यात्रा, भारी संख्या में हरियाणा से पहुंचे श्रद्धालु
-

हरियाणा में 60 बच्चों को ले जा रही स्कूली बस खदान में उतरी, अफरातफरी
-

जन्माष्टमी पर सात राशियों की किस्मत चमकी, कर्क और मकर को बड़े अवसर
-

हरियाणा में व्यापारी की कुल्हाड़ी से हत्या, शव नहर में बरामद
-

बहन से लव मैरिज करने वाले की तालीबानी स्टाइल में हत्या, हाथ बांधे, आंखों में काली पट्टी और तब तक रेता गला जब तक मरा नहीं
-

रोहतक में ट्रैवलर गाड़ी पलटी, एक की मौत, छह घायल

