Haryana में नए कैबिनेट का विस्तार होने के कुछ घंटों बाद ही नवनियुक्त मंत्री पूरी फोम में नजर आने लगे हैं। नवनियुक्त परिवहन मंत्री असीम गोयल ने चंडीगढ़ में कैबिनेट की बैठक में शामिल होने के लिए रोडवेज बस में सफर किया। परिवहन मंत्री असीम गोयल रोडवेज बस से सफर कर अंबाला से चंडीगढ़ पहुंचे। इस दौरान मंत्री असीम गोयल ने रोडवेज में सुधार को लेकर यात्रियों से बातचीत भी की। उनके रोडवेज बस में सफर करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें परिवहन मंत्री असीम गोयल यात्रियों के साथ बातचीत कर उनसे फीडबैक लेते नजर आ रहे हैं।
गौरतलब है कि आज शनिवार को चंडीगढ़ में हरियाणा कैबिनेट की बैठक होने जा रही है। यह बैठक नए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में होगी। बता दें कि देर रात मंत्रियों को विभाग के बंटवारे के बाद यह कैबिनेट की पहली बैठक होगी। जिसमें लोकसभा चुनाव और भाजपा की आगामी रणनीति को लेकर चर्चाएं की जा सकती हैं। मंत्रिमंडल विस्तार के बाद राज्यमंत्री असीम गोयल को परिवहन एवं महिला बाल विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है।

परिवहन मंत्री असीम गोयल ने अंबाला शहर से चंडीगढ़ जा रही HR68 GV 8331 नंबर की रोडवेज बस में चंडीगढ़ तक सफर किया। सबसे पहले उन्होंने स्टाफ के सभी सदस्यों की टिकट कटवाई। इसके बाद यात्रियों, बस ड्राइवर और कंडक्टर से बातचीत कर व्यवस्थाओं को लेकर खामियों के बारे में जानकारी ली। इस दौरान असीम गोयल ने बस में लगे फर्स्ट एड बॉक्स की भी जांच की।

-

भिवानी महिला टीचर की नृशंस हत्या मामले में सीएम सैनी ने एसपी को हटाया, कई पुलिस वाले निलंबित, महकमे में मचा हड़कंप
-

स्कूल में सोया रहा बच्चा, स्टाफ ने ताला लगाया घर चला गया फिर…
-

हरियाणा में चौधरी देवीलाल यूनिवर्सिटी में छात्र ने फंदा लगाकर दी जान
-

हरियाणा में ज़रा सी कहासुनी के बाद रॉड से किया दोस्त पे हमला, मोके पे मौ*त
-

BREAKING: हरियाणा में कूड़े के ढेर में मिला भ्रूण, इलाके में सनसनी
-

हरियाणा रोडवेज बस और कार की भीषण टक्कर, 3 दोस्तों के शरीर में घुसे शीशे
-

क्या आप भी खुशी, गुस्सा या डर में अचानक नियंत्रण खोते हैं? जानिए वजह
-

हरियाणा में करंट लगने से दो युवकों की मौत
-

शताब्दी एक्सप्रेस में बम है! अमृतसर-नई दिल्ली शताब्दी पर आई बम की सूचना, मचा हड़कंप


