Minister Aseem Goyal

Haryana : परिवहन मंत्री बनते ही Aseem Goyal का एक्शन : Roadways Bus से पहुंचे Chandigarh, यात्रियों और स्टाफ से बातचीत कर मांगे सुझाव

अंबाला

Haryana में नए कैबिनेट का विस्तार होने के कुछ घंटों बाद ही नवनियुक्त मंत्री पूरी फोम में नजर आने लगे हैं। नवनियुक्त परिवहन मंत्री असीम गोयल ने चंडीगढ़ में कैबिनेट की बैठक में शामिल होने के लिए रोडवेज बस में सफर किया। परिवहन मंत्री असीम गोयल रोडवेज बस से सफर कर अंबाला से चंडीगढ़ पहुंचे। इस दौरान मंत्री असीम गोयल ने रोडवेज में सुधार को लेकर यात्रियों से बातचीत भी की। उनके रोडवेज बस में सफर करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें परिवहन मंत्री असीम गोयल यात्रियों के साथ बातचीत कर उनसे फीडबैक लेते नजर आ रहे हैं।

गौरतलब है कि आज शनिवार को चंडीगढ़ में हरियाणा कैबिनेट की बैठक होने जा रही है। यह बैठक नए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में होगी। बता दें कि देर रात मंत्रियों को विभाग के बंटवारे के बाद यह कैबिनेट की पहली बैठक होगी। जिसमें लोकसभा चुनाव और भाजपा की आगामी रणनीति को लेकर चर्चाएं की जा सकती हैं। मंत्रिमंडल विस्तार के बाद राज्यमंत्री असीम गोयल को परिवहन एवं महिला बाल विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है।

असीम 1

परिवहन मंत्री असीम गोयल ने अंबाला शहर से चंडीगढ़ जा रही HR68 GV 8331 नंबर की रोडवेज बस में चंडीगढ़ तक सफर किया। सबसे पहले उन्होंने स्टाफ के सभी सदस्यों की टिकट कटवाई। इसके बाद यात्रियों, बस ड्राइवर और कंडक्टर से बातचीत कर व्यवस्थाओं को लेकर खामियों के बारे में जानकारी ली। इस दौरान असीम गोयल ने बस में लगे फर्स्ट एड बॉक्स की भी जांच की।

Whatsapp Channel Join

रोडवेज 0

  • weather 5 4

    बेटी आरती राव के बयान पर पिता राव नरबीर का पलटवार

  • weather 3 4

    फरीदाबाद: बल्लभगढ़ में विधायक मूलचंद शर्मा ने किया राष्ट्रीय ध्वजारोहण

  • weather 2 5

    समालखा में हिन्दू जन जागृति मंच व गुरुद्वारा कमेटी ने मिलकर किया शहीदों को नमन

  • weather 13 3

    ED की बड़ी कार्रवाई: हरियाणा समेत कई राज्यों में करोड़ों की संपत्ति जब्त

  • weather 12 4

    हरियाणा के स्कूल में बंद किया 6 साल के मासूम को, रोता रहा बच्चा

  • weather 11 3

    बिश्नोई संत स्वामी राजेंद्रानंद का निधन, डबवाली में कार्यक्रम के दौरान आया हार्ट अटैक

  • weather 9 4

    हिमगिरी पब्लिक स्कूल, समालखा में देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह

  • weather 7 4

    झज्जर में स्वतंत्रता दिवस पर धूम, राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने फहराया तिरंगा

  • weather 6 5

    नूहं हिंसा के बाद बिट्टू बजरंगी के बयान से गरमाई सियासत बोले “मैं नहीं था, फिर भी दंगा हुआ, वो दिन दूर नहीं जब हरियाणा से कटेगा मेवात

  • weather 4 5

    PM मोदी का स्वतंत्रता दिवस गिफ्ट: दिवाली से पहले GST रेट कम करने का किया वादा