Haryana में नए कैबिनेट का विस्तार होने के कुछ घंटों बाद ही नवनियुक्त मंत्री पूरी फोम में नजर आने लगे हैं। नवनियुक्त परिवहन मंत्री असीम गोयल ने चंडीगढ़ में कैबिनेट की बैठक में शामिल होने के लिए रोडवेज बस में सफर किया। परिवहन मंत्री असीम गोयल रोडवेज बस से सफर कर अंबाला से चंडीगढ़ पहुंचे। इस दौरान मंत्री असीम गोयल ने रोडवेज में सुधार को लेकर यात्रियों से बातचीत भी की। उनके रोडवेज बस में सफर करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें परिवहन मंत्री असीम गोयल यात्रियों के साथ बातचीत कर उनसे फीडबैक लेते नजर आ रहे हैं।
गौरतलब है कि आज शनिवार को चंडीगढ़ में हरियाणा कैबिनेट की बैठक होने जा रही है। यह बैठक नए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में होगी। बता दें कि देर रात मंत्रियों को विभाग के बंटवारे के बाद यह कैबिनेट की पहली बैठक होगी। जिसमें लोकसभा चुनाव और भाजपा की आगामी रणनीति को लेकर चर्चाएं की जा सकती हैं। मंत्रिमंडल विस्तार के बाद राज्यमंत्री असीम गोयल को परिवहन एवं महिला बाल विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है।

परिवहन मंत्री असीम गोयल ने अंबाला शहर से चंडीगढ़ जा रही HR68 GV 8331 नंबर की रोडवेज बस में चंडीगढ़ तक सफर किया। सबसे पहले उन्होंने स्टाफ के सभी सदस्यों की टिकट कटवाई। इसके बाद यात्रियों, बस ड्राइवर और कंडक्टर से बातचीत कर व्यवस्थाओं को लेकर खामियों के बारे में जानकारी ली। इस दौरान असीम गोयल ने बस में लगे फर्स्ट एड बॉक्स की भी जांच की।

-

पंचकूला में स्वतंत्रता दिवस पर रंगारंग कार्यक्रम, मंत्री श्रुति चौधरी ने लहराया तिरंगा
-

मंत्री विज के बयान पर अनिरुद्धाचार्य का तीखा पलटवार, बोले “संस्कृति का नाश नेताओं ने किया”
-

तिरंगे के रंग में रंगा रेवाड़ी: उद्योग मंत्री राव नरबीर ने दिलाया सैनिकों के बलिदान का संकल्प
-

राज्यपाल असीम घोष ने किया अंबाला में ध्वजारोहण
-

हरियाणा के ये चार सरपंच जिन्हे स्वतंत्रता दिवस पर प्रधान मंत्री ने किया सम्मानित
-

2500 पेज की चार्जशीट पेश, ज्योति मल्होत्रा पर पाकिस्तान के लिए जासूसी के पुख्ता सबूत!
-

हरियाणा में 25 लाख में मार्केट कमेटी के अध्यक्ष पद! आडियो-वीडियो वायरल, मंत्री और बेटे के नाम भी उछले, फिर आया माफीनामा
-

आज 5 राशियों को करियर में मिलेगा सुनहरा अवसर, बाकी को सतर्क रहने की जरूरत
-

दिवाली पर GST में बड़ा बदलाव: लालकिले से पीएम मोदी का एलान
-

पति को जान देने पर मजबूर किया, दोषी पत्नी को सात साल के कठोर कारावास की सजा

