Minister Aseem Goyal

Haryana : परिवहन मंत्री बनते ही Aseem Goyal का एक्शन : Roadways Bus से पहुंचे Chandigarh, यात्रियों और स्टाफ से बातचीत कर मांगे सुझाव

अंबाला

Haryana में नए कैबिनेट का विस्तार होने के कुछ घंटों बाद ही नवनियुक्त मंत्री पूरी फोम में नजर आने लगे हैं। नवनियुक्त परिवहन मंत्री असीम गोयल ने चंडीगढ़ में कैबिनेट की बैठक में शामिल होने के लिए रोडवेज बस में सफर किया। परिवहन मंत्री असीम गोयल रोडवेज बस से सफर कर अंबाला से चंडीगढ़ पहुंचे। इस दौरान मंत्री असीम गोयल ने रोडवेज में सुधार को लेकर यात्रियों से बातचीत भी की। उनके रोडवेज बस में सफर करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें परिवहन मंत्री असीम गोयल यात्रियों के साथ बातचीत कर उनसे फीडबैक लेते नजर आ रहे हैं।

गौरतलब है कि आज शनिवार को चंडीगढ़ में हरियाणा कैबिनेट की बैठक होने जा रही है। यह बैठक नए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में होगी। बता दें कि देर रात मंत्रियों को विभाग के बंटवारे के बाद यह कैबिनेट की पहली बैठक होगी। जिसमें लोकसभा चुनाव और भाजपा की आगामी रणनीति को लेकर चर्चाएं की जा सकती हैं। मंत्रिमंडल विस्तार के बाद राज्यमंत्री असीम गोयल को परिवहन एवं महिला बाल विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है।

असीम 1

परिवहन मंत्री असीम गोयल ने अंबाला शहर से चंडीगढ़ जा रही HR68 GV 8331 नंबर की रोडवेज बस में चंडीगढ़ तक सफर किया। सबसे पहले उन्होंने स्टाफ के सभी सदस्यों की टिकट कटवाई। इसके बाद यात्रियों, बस ड्राइवर और कंडक्टर से बातचीत कर व्यवस्थाओं को लेकर खामियों के बारे में जानकारी ली। इस दौरान असीम गोयल ने बस में लगे फर्स्ट एड बॉक्स की भी जांच की।

Whatsapp Channel Join

रोडवेज 0

  • Matcha Powder Insta 19

    किश्तवाड़ में मचैल माता यात्रा मार्ग पर बादल फटने से मची तबाही, 50 से अधिक मौतें

  • Matcha Powder Insta 16

    बाजार गई तो पीछे से लीव इन पार्टनर ने चार साल के मासूम की ले ली जान, हरियाणा में वारदात

  • Matcha Powder Insta 13

    योगी की तारीफ करने पर अखिलेश यादव ने पार्टी से विधायक पूजा पाल को किया बर्खास्त

  • Matcha Powder Insta 12

    बाइक पर चंडीगढ़ से वृंदावन जा रहे थे युवक – युवती, अचानक एक हादसा और मौत

  • Matcha Powder Insta 10

    कांग्रेस MLA पेटवाड़ को धमकी….यू न पता लगेगी गोली कहां से आई कब लग गई, चौटाला समर्थक पर आरोप

  • 12 1

    फोन से बुने जाल में फंसाया कारोबारी, कमरे में ले जाकर शुरू किया रोमांस,तभी नकली पुलिस की एंट्री और लाखों की वसूली शुरू

  • पावटी स्कूल में सेना भर्ती को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 39

    स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुबकामनाएं: पर क्या ये सचमे आज़ादी है? क्या यही लोकतंत्र है?

  • पावटी स्कूल में सेना भर्ती को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 38

    गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा की पत्नी ने किया टैनिस छोड़ने का फैसला

  • पावटी स्कूल में सेना भर्ती को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 36

    बॉक्सर विजेंदर सिंह ने वोट चोरी पर राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोले नाच न जानें आंगन टेढ़ा

  • पावटी स्कूल में सेना भर्ती को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 29

    स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति करेंगी हरियाणा के 13 पुलिस अधिकारियों को सम्मानित