Minister Aseem Goyal

Haryana : परिवहन मंत्री बनते ही Aseem Goyal का एक्शन : Roadways Bus से पहुंचे Chandigarh, यात्रियों और स्टाफ से बातचीत कर मांगे सुझाव

अंबाला

Haryana में नए कैबिनेट का विस्तार होने के कुछ घंटों बाद ही नवनियुक्त मंत्री पूरी फोम में नजर आने लगे हैं। नवनियुक्त परिवहन मंत्री असीम गोयल ने चंडीगढ़ में कैबिनेट की बैठक में शामिल होने के लिए रोडवेज बस में सफर किया। परिवहन मंत्री असीम गोयल रोडवेज बस से सफर कर अंबाला से चंडीगढ़ पहुंचे। इस दौरान मंत्री असीम गोयल ने रोडवेज में सुधार को लेकर यात्रियों से बातचीत भी की। उनके रोडवेज बस में सफर करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें परिवहन मंत्री असीम गोयल यात्रियों के साथ बातचीत कर उनसे फीडबैक लेते नजर आ रहे हैं।

गौरतलब है कि आज शनिवार को चंडीगढ़ में हरियाणा कैबिनेट की बैठक होने जा रही है। यह बैठक नए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में होगी। बता दें कि देर रात मंत्रियों को विभाग के बंटवारे के बाद यह कैबिनेट की पहली बैठक होगी। जिसमें लोकसभा चुनाव और भाजपा की आगामी रणनीति को लेकर चर्चाएं की जा सकती हैं। मंत्रिमंडल विस्तार के बाद राज्यमंत्री असीम गोयल को परिवहन एवं महिला बाल विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है।

असीम 1

परिवहन मंत्री असीम गोयल ने अंबाला शहर से चंडीगढ़ जा रही HR68 GV 8331 नंबर की रोडवेज बस में चंडीगढ़ तक सफर किया। सबसे पहले उन्होंने स्टाफ के सभी सदस्यों की टिकट कटवाई। इसके बाद यात्रियों, बस ड्राइवर और कंडक्टर से बातचीत कर व्यवस्थाओं को लेकर खामियों के बारे में जानकारी ली। इस दौरान असीम गोयल ने बस में लगे फर्स्ट एड बॉक्स की भी जांच की।

Whatsapp Channel Join

रोडवेज 0

  • पावटी स्कूल में सेना भर्ती को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 26 1

    रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक अंत: कहासुनी के बाद मां-बेटी ने ट्रेन से कट कर गवाई जान

  • पावटी स्कूल में सेना भर्ती को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 25 1

    लॉरेंस बिश्नोई का खास गिरफ्तार: FBI के हत्थे चढ़ा चंडीगढ़- गुरुग्राम धमाकों का मास्टरमाइंड

  • पावटी स्कूल में सेना भर्ती को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 24 1

    हरियाणा में ध्वजारोहण सूची में बड़ा बदलाव, जानें कौन कहाँ जाएगा

  • पावटी स्कूल में सेना भर्ती को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 27 1

    BREAKING: बारिश ने ली 12 लोगों की जान, यहां हुआ भारी नुक्सान

  • पावटी स्कूल में सेना भर्ती को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 20 1

    हरियाणा का 8वीं पास डॉक्टर: फर्जी डॉक्टर बनकर की शादी, पत्नी ने 15 साल बाद तोड़ी चुप्पी

  • पावटी स्कूल में सेना भर्ती को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 19

    भिवानी लेडी टीचर मर्डर केस: परिजनों ने शव लेने से किया इंकार हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग

  • दो जॉली आमने सामने कोर्ट बनेगा कॉमेडी का रणभूमि

    Watch: दो जॉली आमने-सामने, कोर्ट बनेगा कॉमेडी का रणभूमि

  • पावटी स्कूल में सेना भर्ती को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 18 1

    हरियाणा में शिक्षकों की ट्रांसफर पॉलिसी में बड़ा फेरबदल, कपल केस पर टिकी सबकी निगाहें

  • पावटी स्कूल में सेना भर्ती को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 16

    हरियाणा में बिल्डिंग की दीवार गिरने से मचा हड़कंप, आसपास की इमारतों में आई दरारें

  • पावटी स्कूल में सेना भर्ती को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 14 1

    सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन की जिंदगी की नई पारी, सानिया से हुई सगाई