Minister Aseem Goyal

Haryana : परिवहन मंत्री बनते ही Aseem Goyal का एक्शन : Roadways Bus से पहुंचे Chandigarh, यात्रियों और स्टाफ से बातचीत कर मांगे सुझाव

अंबाला

Haryana में नए कैबिनेट का विस्तार होने के कुछ घंटों बाद ही नवनियुक्त मंत्री पूरी फोम में नजर आने लगे हैं। नवनियुक्त परिवहन मंत्री असीम गोयल ने चंडीगढ़ में कैबिनेट की बैठक में शामिल होने के लिए रोडवेज बस में सफर किया। परिवहन मंत्री असीम गोयल रोडवेज बस से सफर कर अंबाला से चंडीगढ़ पहुंचे। इस दौरान मंत्री असीम गोयल ने रोडवेज में सुधार को लेकर यात्रियों से बातचीत भी की। उनके रोडवेज बस में सफर करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें परिवहन मंत्री असीम गोयल यात्रियों के साथ बातचीत कर उनसे फीडबैक लेते नजर आ रहे हैं।

गौरतलब है कि आज शनिवार को चंडीगढ़ में हरियाणा कैबिनेट की बैठक होने जा रही है। यह बैठक नए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में होगी। बता दें कि देर रात मंत्रियों को विभाग के बंटवारे के बाद यह कैबिनेट की पहली बैठक होगी। जिसमें लोकसभा चुनाव और भाजपा की आगामी रणनीति को लेकर चर्चाएं की जा सकती हैं। मंत्रिमंडल विस्तार के बाद राज्यमंत्री असीम गोयल को परिवहन एवं महिला बाल विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है।

असीम 1

परिवहन मंत्री असीम गोयल ने अंबाला शहर से चंडीगढ़ जा रही HR68 GV 8331 नंबर की रोडवेज बस में चंडीगढ़ तक सफर किया। सबसे पहले उन्होंने स्टाफ के सभी सदस्यों की टिकट कटवाई। इसके बाद यात्रियों, बस ड्राइवर और कंडक्टर से बातचीत कर व्यवस्थाओं को लेकर खामियों के बारे में जानकारी ली। इस दौरान असीम गोयल ने बस में लगे फर्स्ट एड बॉक्स की भी जांच की।

Whatsapp Channel Join

रोडवेज 0

  • पावटी स्कूल में सेना भर्ती को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 12 1

    समालखा को नगर परिषद का दर्जा मिलने से 14 अवैध कालोनियां होंगी वैध, विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार

  • पावटी स्कूल में सेना भर्ती को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 11 1

    डॉनल्ड ट्रम्प ने दी पुतिन को चेतावनी, कहा बातचीत के बाद जंग नहींन रोकी तो चुकानी पड़ेगी बड़ी कीमत

  • पावटी स्कूल में सेना भर्ती को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 21 1

    हरियाणा में जेल के बाहर बैठा था SPO, अचानक चली गोली और मौत

  • पावटी स्कूल में सेना भर्ती को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 7 1

    हरियाणा में सरपंच को मिली जान से मारने की धमकी, मिट्टी चोरी रोकना पड़ा महंगा

  • पावटी स्कूल में सेना भर्ती को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 5 1

    हरियाणा में 12वीं की छात्रा ने जहर खा कर दी जान, बीमारी से थी परेशान

  • पावटी स्कूल में सेना भर्ती को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 3 3

    हरियाणा के कई जिलों में झमाझम बारिश, जानें आपके शहर में बारिश का हाल

  • पावटी स्कूल में सेना भर्ती को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 2

    CBSE की बड़ी पहल: 9वीं के लिए ओपन-बुक परीक्षा, 10वीं-12वीं में डिजिटल मूल्यांकन

  • सिर्फ 3000 में सालभर फ्री टोल जानिए कैसे मिलेगी यह सुविधा 2

    चुनाव के तीन साल बाद सरपंच बना हरियाणा का शख्स, देश में पहली बार सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में ईवीएम पुनर्गणना

  • पावटी स्कूल में सेना भर्ती को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 7

    आरबीआई का बड़ा कदम: चेक क्लियरिंग अब घंटों में, 4 अक्टूबर से बदल रहे चेक नियम

  • सिर्फ 3000 में सालभर फ्री टोल जानिए कैसे मिलेगी यह सुविधा 1

    सिर्फ 3000 में सालभर फ्री टोल! जानिए कैसे मिलेगी यह सुविधा