Haryana में नए कैबिनेट का विस्तार होने के कुछ घंटों बाद ही नवनियुक्त मंत्री पूरी फोम में नजर आने लगे हैं। नवनियुक्त परिवहन मंत्री असीम गोयल ने चंडीगढ़ में कैबिनेट की बैठक में शामिल होने के लिए रोडवेज बस में सफर किया। परिवहन मंत्री असीम गोयल रोडवेज बस से सफर कर अंबाला से चंडीगढ़ पहुंचे। इस दौरान मंत्री असीम गोयल ने रोडवेज में सुधार को लेकर यात्रियों से बातचीत भी की। उनके रोडवेज बस में सफर करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें परिवहन मंत्री असीम गोयल यात्रियों के साथ बातचीत कर उनसे फीडबैक लेते नजर आ रहे हैं।
गौरतलब है कि आज शनिवार को चंडीगढ़ में हरियाणा कैबिनेट की बैठक होने जा रही है। यह बैठक नए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में होगी। बता दें कि देर रात मंत्रियों को विभाग के बंटवारे के बाद यह कैबिनेट की पहली बैठक होगी। जिसमें लोकसभा चुनाव और भाजपा की आगामी रणनीति को लेकर चर्चाएं की जा सकती हैं। मंत्रिमंडल विस्तार के बाद राज्यमंत्री असीम गोयल को परिवहन एवं महिला बाल विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है।

परिवहन मंत्री असीम गोयल ने अंबाला शहर से चंडीगढ़ जा रही HR68 GV 8331 नंबर की रोडवेज बस में चंडीगढ़ तक सफर किया। सबसे पहले उन्होंने स्टाफ के सभी सदस्यों की टिकट कटवाई। इसके बाद यात्रियों, बस ड्राइवर और कंडक्टर से बातचीत कर व्यवस्थाओं को लेकर खामियों के बारे में जानकारी ली। इस दौरान असीम गोयल ने बस में लगे फर्स्ट एड बॉक्स की भी जांच की।

-

गुरुग्राम से IGI एयरपोर्ट की दूरी मात्र 10 मिनट में और सोनीपत तक 50 मिनट में तय होगी, ये है देश का पहला 8-लेन अर्बन एलिवेटेड एक्सप्रेसवे तैयार
-

पूरे दिन सर्वार्थ सिद्धि योग, सुबह से रात तक रवि योग का संयोग, जानें राशिफल
-

सरकारी दफ्तर में ही इस अफसर ने पत्नी संग लगा दिए ठुमके, बाहों में भरकर किया डांस, अब नौकरी…..
-

हरियाणा में भाभी पर डीजल फेंककर लगाई आग, सात पर मुकदमा
-

युवक के हत्यारे को बाजार में घाघरा कुर्ता पहना घुमाया, मुंह छिपाता दिखा
-

हरियाणा की IPS शिवानी संभालेगी देश के दुर्गम इलाकों में शुमार लाहौल- स्पीति का ला एंड आर्डर, एसपी नियुक्त
-

दिलजीत दोसांझ ने साझा की ‘दिल-ल्यूमिनाटी’ टूर की असली कहानी
-

किडनैपिंग या फर्जी कहानी? हरियाणा में नाबालिग लड़की किडनैपिंग केस ने लिया नया मोड़
-

बंद मकान ने खोला खौफनाक राज, 23 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी


