Minister Aseem Goyal

Haryana : परिवहन मंत्री बनते ही Aseem Goyal का एक्शन : Roadways Bus से पहुंचे Chandigarh, यात्रियों और स्टाफ से बातचीत कर मांगे सुझाव

अंबाला

Haryana में नए कैबिनेट का विस्तार होने के कुछ घंटों बाद ही नवनियुक्त मंत्री पूरी फोम में नजर आने लगे हैं। नवनियुक्त परिवहन मंत्री असीम गोयल ने चंडीगढ़ में कैबिनेट की बैठक में शामिल होने के लिए रोडवेज बस में सफर किया। परिवहन मंत्री असीम गोयल रोडवेज बस से सफर कर अंबाला से चंडीगढ़ पहुंचे। इस दौरान मंत्री असीम गोयल ने रोडवेज में सुधार को लेकर यात्रियों से बातचीत भी की। उनके रोडवेज बस में सफर करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें परिवहन मंत्री असीम गोयल यात्रियों के साथ बातचीत कर उनसे फीडबैक लेते नजर आ रहे हैं।

गौरतलब है कि आज शनिवार को चंडीगढ़ में हरियाणा कैबिनेट की बैठक होने जा रही है। यह बैठक नए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में होगी। बता दें कि देर रात मंत्रियों को विभाग के बंटवारे के बाद यह कैबिनेट की पहली बैठक होगी। जिसमें लोकसभा चुनाव और भाजपा की आगामी रणनीति को लेकर चर्चाएं की जा सकती हैं। मंत्रिमंडल विस्तार के बाद राज्यमंत्री असीम गोयल को परिवहन एवं महिला बाल विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है।

असीम 1

परिवहन मंत्री असीम गोयल ने अंबाला शहर से चंडीगढ़ जा रही HR68 GV 8331 नंबर की रोडवेज बस में चंडीगढ़ तक सफर किया। सबसे पहले उन्होंने स्टाफ के सभी सदस्यों की टिकट कटवाई। इसके बाद यात्रियों, बस ड्राइवर और कंडक्टर से बातचीत कर व्यवस्थाओं को लेकर खामियों के बारे में जानकारी ली। इस दौरान असीम गोयल ने बस में लगे फर्स्ट एड बॉक्स की भी जांच की।

Whatsapp Channel Join

रोडवेज 0

  • पावटी स्कूल में सेना भर्ती को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 22

    BREAKING: हरियाणा में BJP नेता हत्याकांड में 5 लोगों को उम्रकैद, 1-1 लाख जुर्माना

  • पावटी स्कूल में सेना भर्ती को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 21

    2010 के बाद पहली बार कॉमनवेल्थ गेम्स को भारत में लाने की तैयारी

  • पावटी स्कूल में सेना भर्ती को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 20

    हरियाणा में कांग्रेस का बड़ा फेरबदल, 12 घंटे में बदली सूची

  • पावटी स्कूल में सेना भर्ती को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 18

    हरियाणा में हिंसा के बाद हालात तनावपूर्ण, 5 आरोपी गिरफ्तार

  • पावटी स्कूल में सेना भर्ती को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 14

    हरियाणा HSVP घोटाले में 225 करोड़ का खुलासा, ED ने पूर्व विधायक पर कसा शिकंजा

  • पावटी स्कूल में सेना भर्ती को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 12

    हरियाणा की नहर में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, सनसनी

  • पावटी स्कूल में सेना भर्ती को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 1

    दरिंदगी की हदें पार: स्विमिंग पूल में दो नाबालिग बच्चियों से गैंगरेप, दो आरोपी गिरफ्तार

  • पावटी स्कूल में सेना भर्ती को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 4 2

    सुरेश रैना को ED का समन: मनी लॉन्ड्रिंग जांच में फंसे, ED करेगी पूछताछ

  • हिमाचल में रोबोटिक सर्जरी की शुरुआत चार मरीजों का ऑपरेशन 38

    हरियाणा में शिक्षिका की गर्दन काटकर हत्‍या, हडकंप

  • पावटी स्कूल में सेना भर्ती को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 2

    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: 10-15 साल पुराने वाहनों को कबाड़ बनाने के आदेश पर SC की अस्थाई रोक