नाले में मिला नवजात बच्ची का शव, जबड़े में फंसाकर सड़क पर लाया कुत्ता

अंबाला

हरियाणा के अंबाला छावनी में नाले से एक नवजात बच्ची का शव मिला। बच्चू को कुत्ते ने बाहर निकाला। दुकानदार की नजर उस नवजात पर पड़ी तो उसने कुत्ते से छुड़वाया और डॉयल 112 को सूचित किया। पुलिस गंभीरता से ममाले की जांच कर रही है।

विस्तार में…

हरियाणा के अंबाला में अब क्राइम लगातार बढ़ता जा रहा है। अंबाला में क्राइम की इस लहर में अंबाला छावनी के गवर्नमेंट कॉलेज के पास एक शर्मनाक मामला सामने आया है। शुक्रवार को दोपहर के करीब 12 बजे नाले से एक नवजात बच्ची का शव मिला है। इसका पता तब चला जब एक कुत्ता नाले से नवजात बच्ची को अपने जबड़े में फंसाकर सड़क पर ले जा रहा था। इसके अलावा बच्ची की नाल भी साथ ही जुड़ी हुई थी।

Whatsapp Channel Join

एक दुकानदार ने कुत्ते से छुड़वाकर डॉयल 112 को किया सूचित

वहां के किसी दुकानदार की नजर नवजात पर पड़ी तो उसने उस कुत्ते से छुड़वाया और डॉयल 112 को सूचित किया।
वहीं पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने वहीं पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर गत्ते के डिब्बे में डालकर छावनी नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।

हालांकि अभी तक इस बात की पुष्टी नहीं हो पाई है कि नवजात बच्ची की जन्म से पहली मौत हुई या बाद में। साथ ही पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले में सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ-साथ आसपास के अस्पतालों में भी पूछताछ की जाएगी।