हरियाणा सरकार ने पुलिस महकमें में बड़े स्तर पर तबादले किए हैं। गृह मंत्रालय से जारी तबादले की लिस्ट में 15 आईपीएस अधिकारी सहित 71 पुलिस अधिकारियों का तबादला किया गया है। जिसमें श्रीकांत जाधव को हिसार रेंज से बदलकर करनाल के मधुबन स्थित पुलिस कॉम्प्लेक्स में एडीजीपी नियुक्त किया गया है। जेल एडीजीपी डॉ. माटा रवि किरण को हिसार का एडीजीपी नियुक्त किया गया है। वहीं एसटीएफ के डीआईजी सिमरदीप सिंह को हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो का भी चार्ज दे दिया गया है।
गौरतलब है कि हरियाणा सरकार ने लोकसभा चुनाव के मध्यनजर 15 आईपीएस सहित 71 पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है। इनमें 2 एडीजीपी और 42 डीएसपी शामिल हैं। पुलिस महानिदेशक की ओर से जारी सूची के मुताबिक गुरुग्राम मानेसर के डीसीपी मनबीर सिंह को सोनीपत हेडक्वार्टर डीसीपी लगाया गया है। वहीं फरीदाबाद की डीसीपी सेंट्रल पूजा वशिष्ठ दादरी की नई पुलिस अधीक्षक होंगी। दादरी में तैनात नितिका गहलोत को पंचकूला में एससीआरबी पुलिस अधीक्षक लगाया गया है। इनके अलावा एएसपी पलवल जसलीन कौर को डीसीपी सेंट्रल फरीदाबाद, रोहतक की अतिरिक्त एसपी मेघा भूषण को आईआरबी मानेसर, अंबाला की एएसपी दीपक कुमार जेवरिया को डीसीपी मानेसर नियुक्त किया गया है।

वहीं सिरसा एएसपी दीप्ती गर्ग को एडिशनल एसपी सिरसा, एसएसपी पानीपत मयंक मिश्रा को एडिशनल एसपी पलवल, एएसपी भिवानी लेगेश कुमार को एडिशनल एसपी रोहतक, एएसपी महेंद्रगढ़ प्रभिना को एडिशनल एसपी करनाल, एएसपी समालखा सृष्टि गुप्ता को एएसपी अंबाला, डीएसपी वेस्ट गुरुग्राम भूपेंद्र सिंह को एचएपी मधुबन तैनात किया गया है।

उधर एसपी ट्रैफिक करनाल विनोद कुमार को एचएपी मधुबन, एचएपी मधुबन में सेकेंड बटालियन में तैनात एचपीएस सुरेश कुमार को एसपी एचपीए मधुबन, सोनीपत के डीएसपी हेडक्वार्टर वीरेंद्र सिंह सांगवान को एसपी लॉ एंड आर्डर पंचकूला, आईआरबी सुनारिया में तैनात एचपीएस बलजिंद्र सिंह को एचएपी मधुबन, एसपी सीएमएफएस सीआईडी ताहिर हुसैन को एसपी एचएसईएनबी, एचएपी मधुबन में तैनात रविंद्र कुमार तोमर को डीसीपी गोहाना, मानेसर आईआरबी में तैनात नरेंद्र कुमार को डीसीपी क्राइम सोनीपत लगाया गया है।

इनके अलावा डीसीपी क्राइम विजय सिंह को एसपी एचएसईएनबी, एसपी इंफोर्समेंट करण गोयल को एसपी एचएसईएनबी, एचपीएस करण गोयल को डीसीपी वेस्ट गुरुग्राम, पुष्पा एचपीएस को एसपी ट्रैफिक हाईवे करनाल, स्टेट क्राइम ब्रांच की एसपी धारणा यादव को एसपी स्टेट क्राइम, व एसपी वूमेन सेफ्टी पंचकूला नियुक्त किया है।


