Chandigarh हरियाणा सरकार के श्रम विभाग ने हरियाणा श्रम विभाग (ग्रुप-A) सेवा नियम, 1996 के तहत सहायक श्रमायुक्तों और महिला कल्याण अधिकारी (महिला) को उप श्रमायुक्त के पद पर पदोन्नत किया है। इन अधिकारियों को हरियाणा सिविल सेवा नियम, 2016 के तहत फंक्शनल पे लेवल-10 में नियुक्त किया गया है।
पदोन्नति पाने वाले अधिकारियों में वरुण बेनीवाल, हवा सिंह, शशि बाला (महिला कल्याण अधिकारी), राजीव यादव, नवीन शर्मा और कुलदीप कुमार को पदोन्नत कर उप श्रमायुक्त बनाया गया है। सभी अधिकारियों को मुख्यालय में रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं और उनकी पोस्टिंग आदेश बाद में जारी किए जाएंगे। यह आदेश श्रम विभाग के प्रधान सचिव राजीव रंजन के हस्ताक्षर से जारी किया गया है।