CM SAINI

गीता जयंती से पहले कुरुक्षेत्र में CM Saini ने किया स्वच्छता अभियान का शुभारंभ

हरियाणा कुरुक्षेत्र

अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव से एक दिन पहले CM Saini ने बुधवार को कुरुक्षेत्र में स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने शेखचिल्ली के मकबरे से अभियान की शुरुआत की और श्रमदान करते हुए लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।

कुरुक्षेत्र को 18 क्षेत्रों में विभाजित किया गया
महाभारत के 18 अध्यायों के आधार पर शहर को 18 क्षेत्रों में बांटकर यह अभियान बड़े स्तर पर चलाया गया। सामाजिक, धार्मिक, शैक्षणिक और अन्य संस्थानों ने इस अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्वच्छता को बढ़ावा देने का संदेश दिया।

Screenshot 2642

मुख्यमंत्री का संदेश
मुख्यमंत्री सैनी ने कहा, “कुरुक्षेत्र की धरती से श्रीकृष्ण ने हजारों साल पहले मानवता को गीता का अमर संदेश दिया था। यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम अपनी इस पवित्र नगरी को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखें। यहां आने वाले हर व्यक्ति को गीता के साथ-साथ स्वच्छता का संदेश भी मिले।” उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि हम इस पवित्र धरती पर रहते हैं और इसकी पवित्रता बनाए रखना हमारा कर्तव्य है।

Whatsapp Channel Join

Screenshot 2640

जनभागीदारी और जागरूकता पर जोर
मुख्यमंत्री ने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वे स्वच्छता को अपनी आदत बनाएं और इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाकर देश को स्वच्छ और स्वस्थ बनाएं।

अन्य खबरें