Bhiwani के कस्बा बवानी खेड़ा में शनिवार को एक व्यक्ति ने अपनी ससुराल में फंदा लगाकर सुसाइड(suicide) कर लिया। सूचना के बाद बवानी खेड़ा थाना पुलिस ने मौका पर पहुंचकर घटना की जांच की। शाम को उसके शव को पेड़ से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भिवानी के नागरिक अस्पताल लाया गया है।
बवानी खेड़ा निवासी बलजीत ने बताया कि उसकी बेटी नीलम की शादी राजस्थान के जिला हनुमानगढ़ गांव सोरडा निवासी जयवीर के साथ की थी। Father जयवीर से उसकी बेटी के 6 बच्चे हैं। इनमें 4 लड़की व दो लड़के हैं। उसने बताया कि उसका दामाद जयवीर अपने घर किसी काम जाने की बात कह कर आया था। घरवालों को उसने यह भी नहीं बताया था कि वह बवानी खेड़ा अपने ससुराल जा रहा है और ना ही उसने हमारे पास भी ऐसा कुछ संदेश दिया था कि वह बवानी खेड़ा आएगा।
जयवीर बवानी खेड़ा में हांसी रोड पर स्थित एक फैक्ट्री के पास नीम के पेड़ पर फंदे पर लटका हुआ मिला। पुलिस ने उसके पास मिले कागजात से पहचान कर घटना की सूचना उन्हें दी। इसके बाद हनुमानगढ़ से जयवीर के भाई राजेश को बुलाया गया। राजेश ने बताया कि उसका भाई जयवीर मजदूरी करता था। वह घर से किसी काम के लिए निकला था।
मृतक के पास नहीं मिला कोई सुसाइड
जयवीर ने किस कारण से यह कदम उठाया किसी को कुछ नहीं पता। पुलिस ने शव सामान्य अस्पताल पहुंचाया। घटना की जांच कर रहे एएसआई सुरेश ने बताया कि पुलिस द्वारा घटना की जांच की जा रही है। मृतक के पास से किसी प्रकार का सुसाइड नोट नहीं मिला है और ना ही परिवार के लोगों ने किसी तरह का संदेह जताया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।





