fire in bhiwani

Bhiwani में Pallad की दुकान में लगी भीषण आग, 80 लाख सामान जलकर राख

भिवानी

हरियाणा के Bhiwani के कस्बे में सिवानी मंडी में बीती रात मेन बाजार में एक दुकान में आग लगने का मामला सामने आया है। जहां एक पल्लड़ की दुकान में आग लग गई। आग की लपटें जल्दी ही दुकान के बाहर आने लगीं जिससे आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया। आग सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तत्परता से मौके पर पहुंचीं और बहुत देर की मशक्कत के बाद आग को बुझाने में सफल रहीं।

मिली जानकारी के अनुसार दुकान के मालिक दुकान में लगी आग से करीब 80 लाख रुपये की कीमत का सामान जलकर राख हो गया। लोगों ने आरोप लगाया कि फायर ब्रिगेड की गाड़ी देरी से पहुंची थी जिससे आग बहुत ज्यादा फैलती गई। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी का कहना है कि सूचना मिली थी कि सिवानी मंडी में एक पल्लड़ की दुकान में आग लग गई है। जिसके बाद मौके पर पहंचे।

80 लाख का सामान जलकर राख

दुकान के मालिक अनिल गोठड़ी ने बताया कि सूचना के एक घंटे बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची थी। दुकान में जले माल की कीमत के बारे में अनिल गोठड़ी ने कहा कि उसमें करीब 80 लाख रुपये का सामान था जिसमें से अधिकांश नुकसान हो गया। इस हादसे के बाद लोगों ने प्रशासन से मदद की गुहार की है।

Whatsapp Channel Join

अन्य खबरें