किसान क्रेडिट की लिमिट बढ़ा बैंक मैनेजर ने की लाखों की हेराफेरी, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

भिवानी

भिवानी के बवानीखेड़ा गांव कुंगड के स्टेट बैंक के पूर्व मैनेजर ने पिछले दिनों ग्राहकों के खातों से छेड़छाड़ कर लाखों रुपयों का गबन करने का मामला सामने आया हैं। स्टेट बैंक के वर्तमान मैनेजर ने आरोपी पूर्व बैंक मैनेजर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।

बताया जा रहा है कि स्टेट बैंक में पिछले दिनों बैंक मैनेजर ने 18 लोगों के किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाकर लाखों रुपये की ट्रांजेक्शन अन्य खातों में करके लाखों रुपये की राशि की गड़बड़ की और सारे पैसे अपने खाते में डाल लिए। जब मामला लोगों के सामने में आया तो लोगों ने बैंक के उच्च अधिकारियों को लिखित में शिकायत दी।

मैनेजर ने की 80 लाख 83 हजार रुपये की हेराफेरी
जांच में बैंक के अधिकारियों ने बताया कि पिछले दिनों स्टेट बैंक के पूर्व मैनेजर अभिषेक ने 18 लोगों के किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़कर 80 लाख 43 हजार की हेराफेरी की है। जांच में मैनेजर को दोषी पाया गया है। वर्तमान बैंक मैनेजर ने पुलिस को मामले की लिखित में शिकायत दी है।

Whatsapp Channel Join

इस बारे में पुलिस के जांच अधिकारी वेद सिंह ने बताया कि गांव कुंगड़ के स्टेट बैंक के पूर्व मैनेजर के खिलाफ बैंक के अधिकारियों ने जांच कर लिखित में शिकायत दी है। इस मामले में पूर्व बैंक मैनेजर अभिषेक के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। अभी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की है।