Hisar में पत्नी के शक में हत्या, चाकू से वार कर नहर में डाला शव, दो आरोपी गिरफ्तार

Bhiwani: पुलिस को मिली बड़ी सफलता, चेक बाउंस मामले में फरार उदघोषित आरोपी गिरफ्तार

भिवानी

थाना शहर पुलिस Bhiwani ने चेक बाउंस के मामले में फरार चल रहे एक उदघोषित आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जिला पुलिस भिवानी द्वारा जिले के विभिन्न थानों में दर्ज अभियोगों में फरार आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने का अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में थाना शहर पुलिस ने एक उदघोषित आरोपी को न्यायालय परिसर भिवानी से गिरफ्तार किया।

आरोपी की पहचान
गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान अजय पुत्र टेक राम, निवासी सैंपल, कलानौर, रोहतक के रूप में हुई है। आरोपी को अभियोग संख्या 455, दिनांक 18.10.2024, धारा 409 बीएनएस के तहत थाना शहर भिवानी में दर्ज मामले में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां न्यायालय ने उसे जिला कारागार भेजने के आदेश दिए हैं।

Read More News…..