dead body

Bhiwani में नग्न अवस्था मे मिला महिला का शव, नहीं हो पाई शिनाख्त

भिवानी

हरियाणा के Bhiwani में जुई नहर में मिताथल व चांग रोड के बीच पुल के नीचे एक लाश तैरती हुई मिली। जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुचीं और शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पहचान हेतु रखवाया गया।

इस बारे में पुलिस जांच अधिकारी ने बताया कि मृतक महिला के दाहिने हाथ पर ओम व भगवान शिव का डमरू का टैटू छपा है और कलाई में काला नजरिया भी बंधा हुआ है। महिला की उम्र लगभग 35 से 40 साल है। उन्होंने बताया कि 5-7 दिन पुरानी डेडबॉडी होने के कारण शव फूला हुआ है व शिनाख्त नहीं हो पाई है। अगर कोई पहचानता हो तो गुजरानी चौकी व नागरिक अस्पताल में सम्पर्क कर सकता है। फिलहाल घटना के पीछे की क्या वजह है यह जांच और पहचान के बाद ही कहना मुनासिब होगा।

अन्य खबरें