Education Minister Mahipal Dhanda made a strong comment on Congress in Bhiwani, said- the party is responsible for the damage to the country

Bhiwani में शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कांग्रेस पर कड़ी टिप्पणी की, कहा- देश की क्षति में जिम्मेदार है पार्टी

भिवानी

हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा रविवार को Bhiwani पहुंचे, जहां उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि “कांग्रेस नाम की बीमारी ने देश को दीमक की तरह खत्म कर दिया, मार दिया।” वहीं, उन्होंने भाजपा की तारीफ करते हुए कहा कि बीजेपी ने भारत की राजनीतिक सोच को मजबूत बनाने का काम किया है।

भाजपा को बताया कैडर बेस पार्टी

महिपाल ढांडा ने भाजपा की कार्यशैली पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि बीजेपी एक कैडर बेस पार्टी है, जो हर चुनाव को पूरी ताकत से लड़ती है। उन्होंने कहा, “हम चुनाव को चुनाव की तरह लड़ते हैं, कोई चुनाव हमारे लिए छोटा या बड़ा नहीं है। हर चुनाव महत्वपूर्ण है, और हम हर चुनाव में अपनी पूरी जान लगाकर काम करते हैं।”

Whatsapp Channel Join

कांग्रेस पर तंज

कांग्रेस पर तंज करते हुए ढांडा ने कहा कि पार्टी का स्वभाव ही “वायदे करना, घोषणा पत्र निकालना और बनने के बाद तुरंत उलट जाना” है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने वादों को पूरा करने की बजाय चोरी, करप्शन, और गुंडागर्दी में लिप्त होकर देश और प्रदेश को नुकसान पहुंचाया। “कांग्रेस नाम की बीमारी ने दीमक की तरह देश को खत्म कर दिया।”

बीजेपी में काम होता है विचार के अनुसार

ढांडा ने भाजपा के कार्यशैली को स्पष्ट करते हुए कहा कि भाजपा में विचार के अनुसार काम किया जाता है। उन्होंने कहा, “बीजेपी पार्टी वह नहीं जो कुछ समय के लिए वोट दे दे और फिर चल दे। कोई भी नेता पार्टी के काम में हस्तक्षेप नहीं कर सकता।” उन्होंने यह भी कहा कि अगर कोई नेता अपनी सीमा को पार करने की कोशिश करता है तो पार्टी उसे घर बैठा देती है।

राहुल गांधी, चौटाला और हुड्डा पर टिप्पणी

महिपाल ढांडा ने कांग्रेस और अन्य विपक्षी नेताओं पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि बीजेपी राजनीतिक पार्टी नहीं है जैसी राहुल गांधी, चौटाला, और हुड्डा की पार्टी है। “पार्टी नहीं तो कुछ नहीं है, इसीलिए भाजपा के प्रत्येक सदस्य पार्टी के लिए काम करता है और इसे अपनी मां का दर्जा देता है,” उन्होंने कहा।

भ्रष्टाचार मुक्त भारत का लक्ष्य

महिपाल ढांडा ने अपने भाषण के अंत में कहा कि उनकी लड़ाई भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाने की है, और भारत को दुनिया का सबसे ताकतवर देश बनाने का सपना देखने में वे पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Read More News…..