डिटेक्टिव स्टाफ और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़,  1 बदमाश  को लगी गोली

भिवानी

भिवानी के गांव देवसर बापोड़ा रोड़ पर डिटेक्टिव स्टाफ लोहारू और बदमाशों के बीच आपस में मुठभेड़ हो गई। आपसी मुठभेड़ में एक बदमाश को गोली लग गई।

बदमाशों पर भारी पड़ी ख़ाकी

पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ हुईं। बदमाशों के पीछे लगी पुलिस की टीम पर बदमाशों ने गोलियां चलाना शुरु कर किया। जवाबी कार्यवाही में पुलिस ने भी फ़ायर किए। पुलिस ने बताया कि दोनों बदमाश किसी नामचीन व्यक्ति की हत्या की फ़िराक़ में थे मुठभेड़ में एक बदमाश दिनोद गाँव निवासी 22 वर्षीय अजय को गोली लगी और 19 वर्षीय मंजीत उर्फ़ हैप्पी के हाथ में चोट लग गई। दोनों बदमाशों से 5 पिस्टल और बड़ी मात्रा में कारतूस बरामद किया गया। इससे कपहले भी दोनों बदमाशों पर पहले भी हत्या के प्रयास, झगड़े और चोरी के केस दर्ज है।

Whatsapp Channel Join