bhiwani maar-pitt

Bhiwani में बच्चों की कहासुनी से शुरू हुआ विवाद पत्थरबाजी तक पहुंचा, महिला को प्राइवेट पार्ट पर आई गंभीर चोटें

भिवानी

हरियाणा के Bhiwani जिले के लाजपत नगर में बच्चों की मामूली कहासुनी ने दो परिवारों के बीच बड़े विवाद का रूप ले लिया। बात इतनी बढ़ गई कि एक पक्ष ने महिला के घर में घुसकर उसके पति और बेटे के साथ मारपीट की। महिला ने आरोप लगाया कि उसके प्राइवेट पार्ट पर भी चोट मारी गई। घटना का वीडियो वहां मौजूद लोगों ने बनाया, जिसे बाद में पुलिस को सौंपा गया।

बच्चों की कहासुनी बनी झगड़े की वजह

पीड़िता शिखा ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि दो दिन पहले पड़ोसी प्रदीप के बच्चों से उनके बच्चों की कहासुनी हुई थी। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया था। प्रदीप और उसकी पत्नी रीटा ने माफी मांगकर मामला खत्म कर दिया था।

Whatsapp Channel Join

घर में घुसकर किया हमला

शिखा का आरोप है कि समझौते के बाद भी प्रदीप, उसकी पत्नी रीटा और उनके सालों ने अचानक उनके घर में घुसकर हमला किया। उन्होंने ईंटों से हमला किया और जान से मारने की कोशिश की। महिला के पति गुलाब सिंह ने बताया कि हमले में उसकी पत्नी को प्राइवेट पार्ट पर गंभीर चोट आई। आरोपियों ने उनके 13 वर्षीय बेटे के साथ भी मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल परिवार अस्पताल में भर्ती

हमले में शिखा, उसके पति गुलाब और बेटे राज को चोटें आईं। तीनों को इलाज के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दूसरे पक्ष का आरोप

दूसरी ओर, आरोपी प्रदीप ने पुलिस को बताया कि विवाद शिखा की ओर से शुरू हुआ था। उसने आरोप लगाया कि शिखा ने उसकी पत्नी रीटा के साथ गाली-गलौज की और उनके बच्चों को मारने की धमकी दी। प्रदीप ने दावा किया कि शिखा ने उनके घर पर पत्थरबाजी भी की।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों के बयानों के आधार पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Read More News…..