Vijendra Badgujar

सच्ची देश भक्ति स्वतंत्रता सेनानी शहीद भगत सिंह जैसी होनी चाहिए: Vijendra Badgujar

भिवानी

भिवानी शहीद भगत सिंह की जयंती के अवसर पर ढाणा रोड डिस्पोजल पर नवदुर्गा सेवा सहयोग संस्था के द्वारा चल रही निशुल्क योग कक्षा में साधकों एवं अन्य नागरिकों द्वारा महान स्वतंत्रता सेनानी शहीद भगत सिंह को पुष्पांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा अनुसूचित जाति आयोग के वाइस चेयरमैन विजेंद्र उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित करके किया गया।

इस दौरान मुख्य अतिथि Vijendra Badgujar ने भगत सिंह के जीवन और देश के प्रति उनके अद्वितीय योगदान पर अपने विचार प्रकट किए। उन्होंने कहा कि भगत सिंह जैसे क्रांतिकारियों ने देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति दी और आज का युवा वर्ग उनके बलिदान को सदैव स्मरण रखे, यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। वहीं निशुल्क योग कक्षा के प्रशिक्षक और आयोजक ने बताया कि इस कक्षा का मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है और भगत सिंह जैसे महापुरुषों की स्मृति में लोगों को जोड़ना है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, योग साधकों और गणमान्य व्यक्तियों ने उपस्थित होकर इस कार्यक्रम को सफल बनाया।

आज के युवा भगत सिंह के सिद्धांतों को अपनाएं

Vijendra Badgujar ने अपने विशेष संबोधन में कहा कि शहीद भगत सिंह एक ऐसी प्रेरणा का स्रोत है, जिनका साहस और बलिदान सदैव देश के युवाओं को राष्ट्र निर्माण और समाज सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा। भगत सिंह ने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व अर्पित किया, उनकी क्रांतिकारी सोच और निस्वार्थ सेवा हमें यह सिखाती है, सच्ची देशभक्ति क्या होती है। आज का कार्यक्रम केवल एक श्रद्धांजलि नहीं है, बल्कि यह संकल्प है कि हम सभी उनके आदर्शों पर चलकर एक बेहतर समाज और सशक्त भारत का निर्माण करेंगे।

Whatsapp Channel Join

उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए ही नहीं, बल्कि आत्मिक और सामाजिक उत्थान के लिए भी महत्वपूर्ण है। निशुल्क योग कक्षाओं के माध्यम से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो रहा है और यह प्रयास शहीदों की स्मृति में किए गए किसी भी कार्य की तरह ही सराहनीय हैं। बडगुजर ने उपस्थित नागरिकों और युवाओं से अपील की कि वे भगत सिंह के सिद्धांतों को अपने जीवन में अपनाएं और उनके सपनों के भारत के निर्माण में अपना योगदान दें। समाज के सभी वर्गों को साथ मिलकर ऐसे प्रयास करने चाहिए, जो देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाएं।

अन्य खबरें