Woman beaten up and thrown out of house

Bhiwani में महिला से मारपीट कर निकाला घर से बाहर, पति पर अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का आरोप

भिवानी

Bhiwani में एक महिला ने अपने पति को लड़कियों की अश्लील फोटो वीडियो रखने से रोका तो आरोपी पति ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। वहीं महिला का आरोप है कि पति और ससुराल के लोगों ने दहेज मांग भी की।

पीड़िता का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न करने पर ज़ुल्म और बढ़ गए। महिला ने अपने जेठ पर जोर जबरदस्ती करने का भी आरोप लगाया है। भिवानी के भारत नगर गायत्री स्कूल क्षेत्र निवासी एक महिला ने बताया कि उसकी शादी 22 सितंबर 2017 को मुकेश के साथ हुई थी। मेरे परिवार ने अपनी हैसियत से ज्यादा नगद, जेवरात, कपड़े, स्त्री धन और अन्य घरेलू सामान दान दहेज में दिया था। शादी की पहली रात को ही मुझसे और दहेज की मांग की। यह मांग पूरी न करने पर ससुराल में परेशान किया जाने लगा, उसके साथ मारपीट की जाती।

Woman beaten up and thrown out of house - 2

पीड़िता का आरोप है कि आरोपी पति अप्राकृतिक सेक्स कर यौन शोषण करता है। विरोध करने पर मारपीट की जाती है। वहीं पीड़िता ने बताया कि जेठ भी बुरी नजर रखने लगा। जेठ ने उसके साथ एक दिन जोर जबरदस्ती भी की। महिला ने कहा कि उसका पति अपने पास लड़कियों की अश्लील फोटो वीडियो रखता है। उसने पति की इन गलत हरकतों का विरोध किया तो उसे बेरहमी से मारपीट कर घर से निकाल दिया है।

Whatsapp Channel Join

Woman beaten up and thrown out of house - 3

घायल महिला को उपचार के लिए भिवानी के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पीड़िता की शिकायत के बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने उसके पति, सास, ससुर,जेठ, जेठानी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

अन्य खबरें