750 liters of fake Amul Ghee caught

Sonipat : क्राइम यूनिट गोहाना और खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 750 लीटर नकली अमूल घी पकड़ा

बड़ी ख़बर सोनीपत हरियाणा

सोनीपत : गोहाना की क्राइम यूनिट ने खाद्य सुरक्षा विभाग के साथ मिलकर गोहाना पानीपत रोड पर नकली अमूल घी से भरे हुए पिकअप को पकड़ा है। मौके पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने सैंपल लेकर जांच के लिए लैब में भेज दिया है, वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर रखा है। पुलिस रिमांड अवधि के दौरान पता लगाएगी कि घी की मैन्युफैक्चरिंग और सप्लाई कहां-कहां होती है। पुलिस मामले को लेकर जांच कर रही है, विभिन्न धाराओं के तहत पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

बता दें कि मिलावट खोर लगातार खाने-पीने की वस्तु में भी मिलावट कर रहे हैं। सोनीपत के गोहाना में क्राइम यूनिट और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने नकली घी की बड़ी खेप पकड़ी है। लोगों के स्वास्थ्य के साथ एक बड़ा खिलवाड़ हो रहा है। जहां लोग विश्वास करके देसी घी खरीदते हैं। ऐसे में कुछ लोग मिलते जुलते ब्रांड की नकली घी तैयार कर बाजार में बेच देते हैं। जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर नेगेटिव इफेक्ट पढ़ने की संभावना रहती है। गोहाना पानीपत मार्ग पर पुलिस से और खाद्य सुरक्षा विभाग ने सूचना के आधार पर साढ़े 700 सौ लीटर नकली घी से भरे हुए महिंद्रा पिकअप गाड़ी को पकड़ा है।

Screenshot 1065

तोशाम से घी भरकर किया जाता था सप्लाई

Whatsapp Channel Join

क्राईम यूनिट गोहाना की टीम ने खाद्य सुरक्षा विभाग अधिकारी और अमूल कंपनी प्रतिनिधि मौजूदगी में गाड़ी सहित युवक को काबू किया है। जानकारी के मुताबिक के तोशाम से घी को भरकर अलग-अलग जगह पर सप्लाई किया जाता था। हालांकि कहां-कहां पर यह अभी तक सप्लाई हुआ है और अन्य कितने लोग इस नकली घी के कारोबार में जुड़े हुए हैं। इसको लेकर पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है।

Screenshot 1068

आरोपी को कोर्ट पेश कर लिया 3 दिन के रिमांड पर

अमूल कम्पनी का नकली देशी घी लेकर गोहाना के रास्ते से पानीपत जाने की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की थी। आरोपी संदीप तोशाम भिवानी का रहने वाला है। मौके पर खाद्य सुरक्षा विभाग अधिकारी द्वारा सैंपल भी लिए गए हैं। विभिन्न धाराओं के तहत पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। वहीं आरोपी को कोर्ट में पेश कर 3 दिन के रिमांड पर लिया गया है।