Haryana's weather

Haryana के मौसम में बड़ा बदलाव! 2 दिन तक बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी, जानें कौन से जिले होंगे प्रभावित

हरियाणा हरियाणा की बड़ी खबर

Haryana का मौसम एक बार फिर करवट लेने को तैयार है। दक्षिण हरियाणा समेत प्रदेश के 13 जिलों में अगले दो दिन हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने भिवानी, चरखी दादरी, रोहतक, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है।

प्रदेश में इस साल जनवरी में एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुए हैं। इनमें से कुछ कमजोर थे, लेकिन इसके बावजूद हरियाणा में अब तक सामान्य से 49% अधिक बारिश हुई है। खासतौर पर सिरसा और नूंह में तो यह आंकड़ा 339% अधिक तक पहुंच गया।

गेहूं उत्पादन क्षेत्रों पर असर

हरियाणा की प्रमुख गेहूं उत्पादन बेल्ट—कैथल, जींद, करनाल, पानीपत, रोहतक और सोनीपत में सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि जनवरी की बारिश गेहूं की फसल के लिए वरदान साबित हो सकती है।

Whatsapp Channel Join

ठंड का रहेगा दबदबा

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विशेषज्ञ डॉ. मदन खीचड़ का कहना है कि 21 जनवरी से सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण 22 से 24 जनवरी तक बारिश और एक-दो जगहों पर ओलावृष्टि होने की संभावना है। इसके साथ ही, जनवरी के अंत तक ठंड अपने चरम पर रहेगी।

अन्य खबरें