- बीजेपी ने नगर निगम चुनाव में बगावत करने वाले 8 नेताओं को 6 साल के लिए निष्कासित किया।
- निष्कासित नेताओं में पूर्व पार्षद और जिला कार्यकारिणी के सदस्य शामिल।
- निर्णय पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से विचार-विमर्श के बाद लिया गया।
BJP Expulsion: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने नगर निगम चुनाव में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के विरुद्ध चुनाव लड़ने वाले 8 पदाधिकारियों को 6 वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। यह निर्णय पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से विचार-विमर्श के बाद लिया गया।
बीजेपी पानीपत के जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने 1 मार्च 2025 को इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी किया। निष्कासित नेताओं में पार्टी के पूर्व पार्षद और जिला कार्यकारिणी सदस्य शामिल हैं।
निष्कासित पदाधिकारियों की सूची:
- सतीश सैनी – पूर्व पार्षद एवं जिला कार्यकारिणी सदस्य
- शकुंतला गर्ग – पूर्व पार्षद एवं जिला कार्यकारिणी सदस्य
- अत्तर सिंह रावल – पूर्व पार्षद एवं जिला कार्यकारिणी सदस्य
- अंजली शर्मा – पूर्व पार्षद एवं जिला कार्यकारिणी सदस्य
- सुमन छाबड़ा
- अशोक छाबड़ा
- रमाकांत गिरी – पूर्व पार्षद एवं जिला कार्यकारिणी सदस्य, पूर्वांचल प्रकोष्ठ
- दिनेश शर्मा – बूथ अध्यक्ष

पार्टी हाईकमान ने लिया कड़ा फैसला
भाजपा नेतृत्व ने नगर निगम चुनाव में अनुशासनहीनता के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश संगठन महामंत्री को इस निर्णय से अवगत कराया गया है।
भाजपा ने यह साफ संकेत दिया है कि अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त नेताओं पर कड़ी कार्रवाई होगी।