bjp meeting

Haryana में BJP ने संगठनात्मक चुनावों पर की बैठक, नेताओं से वन-टू-वन पर होगी चर्चा

हरियाणा

Haryana भाजपा प्रदेश में चल रहे निकाय और संगठनात्मक चुनावों को लेकर पंचकूला में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित कर रही है। बैठक में नगर निगम चुनावों की समीक्षा और भविष्य की रणनीतियों पर चर्चा की जाएगी। इसमें मुख्यमंत्री नायब सैनी, प्रदेश प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया, प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडौली, संगठन मंत्री फणींद्र नाथ शर्मा, महामंत्री सुरेंद्र पूनिया, अर्चना गुप्ता और कृष्ण बेदी जैसे शीर्ष नेता मौजूद रहेंगे।

वन-टू-वन चर्चा के जरिए तैयार की जाएगी रणनीति

बैठक में भाजपा के नेता संगठनात्मक चुनावों की तैयारी, विधानसभा सत्र और विभिन्न राजनीतिक गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा करेंगे। प्रदेश मीडिया प्रभारी अरविंद सैनी के अनुसार, बैठक में जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी और जिला चुनाव संयोजकों के अलावा अन्य वरिष्ठ नेता भी शामिल होंगे। इस दौरान, मुख्यमंत्री, प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष संगठन के पदाधिकारियों के साथ वन-टू-वन चर्चा करेंगे और नगर निगम चुनाव के बारे में उनके विचार जानेंगे।

Whatsapp Channel Join

संगठन चुनाव पर मंथन और आगामी कार्यक्रमों की योजना

बैठक में संगठन चुनाव को गति देने और आगामी कार्यक्रमों के लिए कार्ययोजना तैयार करने पर भी विचार विमर्श होगा। साथ ही पानीपत में होने वाले निकाय चुनावों पर भाजपा के नेता चर्चा करेंगे और अब तक की चुनावी तैयारियों की समीक्षा करेंगे।

मुख्यमंत्री सैनी देंगे जरूरी निर्देश

मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में भाजपा सरकार का उद्देश्य जन आकांक्षाओं को पूरा करना और देश व प्रदेश को विकास की दिशा में आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार जनहित में योजनाएं बना रही है और भाजपा के कार्यकर्ता इन योजनाओं के प्रचार-प्रसार में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। बैठक में मुख्यमंत्री सैनी भाजपा कार्यकर्ताओं को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के लाभ को और अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश देंगे।

read more news